• अतीत के मुिक्‍त-कार्य और वर्तमान संकट

  • |स्तोत्र 44:1| मुख्‍यवादक के लिए। कोरह वंशियों का। एक मसकील। हे परमेश्‍वर, हमने अपने कानों से सुना है, हमारे पूर्वजों ने हमें यह बताया है: तूने उनके समय में, प्राचीन काल में अनेक अद्भुत कार्य किए थे। a 

  • |स्तोत्र 44:2| तूने राष्‍ट्रों को अपने हाथ से उखाड़ा, पर हमारे पूर्वजों को स्‍थापित किया था; और उनको विकसित करने के लिए तूने अन्‍य जातियों का दमन किया था।

  • |स्तोत्र 44:3| हमारे पूर्वजों ने तलवार से धरती पर अधिकार नहीं किया था, और न अपने भुजबल से विजय प्राप्‍त की थी, वरन् तेरे दाहिने हाथ ने, तेरी भुजा ने, तेरे मुख की ज्‍योति ने; क्‍योंकि तब तू उनसे प्रसन्न था।

  • |स्तोत्र 44:4| हे परमेश्‍वर, तू मेरा राजा है; तू ही इस्राएल [1] को विजय प्रदान करने वाला ईश्‍वर है।

  • |स्तोत्र 44:5| हम तेरे बल पर अपने बैरियों को पीछे धकेल देते हैं; हम तेरे नाम से अपने आक्रमणकारियों को कुचल देते हैं।

  • |स्तोत्र 44:6| मुझे अपने धनुष पर विश्‍वास नहीं है- और न मेरी तलवार ही मुझे बचा सकती है।

  • |स्तोत्र 44:7| तूने हमें हमारे शत्रुओं से बचाया है- जो हमसे घृणा करते थे, तूने उन्‍हें लज्‍जित किया है।

  • |स्तोत्र 44:8| हम निरन्‍तर तुझ-परमेश्‍वर पर गर्व करते हैं, हम तेरे नाम की स्‍तुति सदा करते रहेंगे। सेलाह

  • |स्तोत्र 44:9| अब तूने हमें त्‍याग दिया, और हमें नीचा दिखाया। तू हमारी सेना के साथ नहीं गया।

  • |स्तोत्र 44:10| तूने हमें विवश किया कि हम अपने बैरी को पीठ दिखाएं- जो हमसे घृणा करते थे, उन्‍होंने हमें लूट लिया। b 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.