• शत्रुओं से मुक्‍त होने के लिए प्रार्थना

  • |स्तोत्र 59:1| मुख्‍यवादक के लिए। “नष्‍ट मत करो” के अनुसार। दाऊद का मिकताम। जब शाऊल ने दूतों को भेजा कि वे दाऊद का वध करने के लिए उसके घर पर पहरा दें। हे मेरे परमेश्‍वर, मेरे शत्रुओं से मुझे मुक्‍त कर; मेरे विरुद्ध खड़े होने वालों से मेरी रक्षा कर।

  • |स्तोत्र 59:2| तू कुकर्मियों से मुझे मुक्‍त कर; तू रक्‍त-पिपासुओं से मेरी रक्षा कर।

  • |स्तोत्र 59:3| वे मेरे प्राण के लिए घात लगाते हैं; शक्‍तिवान मेरे विरुद्ध एकत्र होते हैं। यद्यपि, हे प्रभु, मेरा कोई अपराध नहीं है। मैं ने कोई पाप नहीं किया है। a 

  • |स्तोत्र 59:4| मेरा कोई दोष नहीं, तोभी वे धावा करते हैं; वे लड़ने को तैयार रहते हैं। मेरी पुकार पर जाग; आ, और यह देख।

  • |स्तोत्र 59:5| हे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु परमेश्‍वर! तू ही इस्राएल का परमेश्‍वर है। समस्‍त राष्‍ट्रों को दंड देने के लिए जाग। किसी भी विश्‍वासघाती कुकर्मी पर दया मत करना। सेलाह

  • |स्तोत्र 59:6| वे संध्‍या को लौटते और कुत्ते के समान गुर्राते हैं; वे नगर की परिक्रमा करते हैं।

  • |स्तोत्र 59:7| देख, वे अपने मुंह से डकार रहे हैं। उनके मुंह में तलवारें हैं; वे यह कहते हैं, “कौन सुनता है?”

  • |स्तोत्र 59:8| किन्‍तु, प्रभु, तू उन पर हंसता है; तू समस्‍त राष्‍ट्रों का उपहास करता है।

  • |स्तोत्र 59:9| हे मेरे बल, मैं तेरी स्‍तुति गाऊंगा; [1] परमेश्‍वर, तू ही मेरा सुदृढ़ गढ़ है।

  • |स्तोत्र 59:10| मेरा परमेश्‍वर अपनी करुणा के साथ मुझसे मिलेगा, परमेश्‍वर की कृपा से मैं अपने शत्रुओं पर विजयपूर्ण दृष्‍टिपात करूंगा।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.