• न्‍याय के लिए प्रार्थना

  • |स्तोत्र 7:1| दाऊद का शिग्‍गायोन गीत जिसको उसने बिन्‍यामिन कुल के कूश की बातों के कारण प्रभु के सामने गाया था। प्रभु, मेरे परमेश्‍वर! मैं तेरी शरण में आया हूँ; मेरा पीछा करने वालों से मुझे बचा, उनसे मुझे मुक्‍त कर।

  • |स्तोत्र 7:2| ऐसा न हो कि वे सिंह के समान मुझे पकड़ लें, मेरे टुकड़े-टुकड़े करें, और मुझे बचानेवाला कोई न हो।

  • |स्तोत्र 7:3| प्रभु मेरे परमेश्‍वर, यदि मैंने यह किया, यदि मेरे हाथों से अधर्म हुआ,

  • |स्तोत्र 7:4| यदि मैंने अपने मित्र से बदले में बुराई की, अथवा अपने शत्रु को अकारण लूटा,

  • |स्तोत्र 7:5| तो शत्रु मेरा पीछा करे, मुझे पकड़े, मेरे प्राण को पैरों तले भूमि पर रौंदे, और मेरे गौरव को मिट्टी में मिला दे। सेलाह

  • |स्तोत्र 7:6| हे प्रभु, रोष से उठ! मेरे शत्रुओं के क्रोधोन्‍माद के विरुद्ध खड़ा हो! हे मेरे परमेश्‍वर [1], जाग! तूने न्‍याय का आदेश दिया है।

  • |स्तोत्र 7:7| तेरे चारों ओर विश्‍व की सब जातियाँ एकत्र हों, और उनके मध्‍य तू उच्‍चासन पर विराजे।

  • |स्तोत्र 7:8| तू, प्रभु सब जातियों का न्‍याय करता है। मेरी धार्मिकता के अनुसार, प्रभु, मेरा न्‍याय कर; क्‍योंकि मैं निर्दोष हूँ।

  • |स्तोत्र 7:9| भला हो कि दुष्‍ट की दुष्‍टता नष्‍ट हो, और तू धार्मिक मनुष्‍य को प्रतिष्‍ठित करे। मन और हृदय को परखनेवाला परमेश्‍वर धर्ममय है। a 

  • |स्तोत्र 7:10| सत्‍यनिष्‍ठ को बचानेवाला उच्‍च परमेश्‍वर मेरी ढाल है।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.