• परमेश्‍वर की सतत कृपा के लिए प्रार्थना

  • |स्तोत्र 86:1| दाऊद की प्रार्थना। हे प्रभु, मेरी बात पर कान दे और मुझे उत्तर दे; क्‍योंकि मैं पीड़ित और दरिद्र हूं।

  • |स्तोत्र 86:2| मेरे प्राण की रक्षा कर; क्‍योंकि मैं तेरा भक्‍त हूं। मैंने तुझ पर भरोसा किया है; अपने सेवक को बचा। तू ही मेरा परमेश्‍वर है;

  • |स्तोत्र 86:3| हे स्‍वामी, मुझ पर कृपा कर; क्‍योंकि मैं दिन भर तुझको पुकारता हूं।

  • |स्तोत्र 86:4| हे स्‍वामी, अपने सेवक के प्राण को आनन्‍दित कर; क्‍योंकि मैं तेरा ही ध्‍यान करता हूं।

  • |स्तोत्र 86:5| हे स्‍वामी, तू भला और क्षमाशील है, तेरी दुहाई देनेवालों के लिए तू करुणा सागर है।

  • |स्तोत्र 86:6| हे प्रभु, मेरी प्रार्थना पर ध्‍यान दे; मेरी विनती की पुकार को सुन।

  • |स्तोत्र 86:7| मैं अपने संकट के दिन तुझको पुकारता हूं; क्‍योंकि तू मुझे उत्तर देता है।

  • |स्तोत्र 86:8| हे स्‍वामी, देवताओं में न तुझ जैसा कोई है, और न तेरे जैसे कार्य किसी और के हैं। a 

  • |स्तोत्र 86:9| हे स्‍वामी, समस्‍त राष्‍ट्र, जिन्‍हें तूने रचा है, तेरे सम्‍मुख आकर दण्‍डवत् करेंगे; वे तेरे नाम की महिमा करेंगे। b 

  • |स्तोत्र 86:10| तू महान है, तू अद्भुत कार्यों का कर्त्ता है; तू ही एकमात्र परमेश्‍वर है।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.