• बुराई से बचाव के लिए प्रार्थना

  • |स्तोत्र 141:1| दाऊद का भजन हे प्रभु, मैं तुझको पुकारता हूं, शीघ्र ही मेरी सहायता कर। जब मैं तुझको पुकारूं, मेरी पुकार को ध्‍यान से सुन।

  • |स्तोत्र 141:2| मेरी प्रार्थना तेरे सम्‍मुख सुगन्‍धित धूप, और मेरा हाथ जोड़ना [1] सान्‍ध्‍य-बलि माना जाए! a 

  • |स्तोत्र 141:3| हे प्रभु, मेरे मुंह पर पहरा बैठा; मेरे ओंठों के द्वार की रखवाली कर;

  • |स्तोत्र 141:4| बुराई की ओर मेरे हृदय को न झुकने दे। मेरा हृदय कुकर्मी जनों के साथ बुर्रे कर्मों में संलग्‍न न हो; मैं उनके स्‍वादिष्‍ट भोजन को न खाऊं!

  • |स्तोत्र 141:5| यदि धार्मिक व्यक्‍ति करुणा से मुझे मारे, तो यह उसकी करुणा है; यदि वह मुझे ताड़ित करें, तो यह मेरे सिर का अभ्‍यंजन है; और मैं अपने सिर को नहीं हटाऊंगा। पर दुर्जनों के दुष्‍कर्मों के विरुद्ध मैं निरन्‍तर प्रार्थना करता रहूंगा। b 

  • |स्तोत्र 141:6| जब वे अपने न्‍यायाधीशों को सौंप दिये जाएंगे; तब वे यह अनुभव करेंगे कि प्रभु का वचन सत्‍य है। [2]

  • |स्तोत्र 141:7| चट्टान के सदृश जिसको तोड़कर व्यक्‍ति भूमि पर बिखेर देता है, उनकी हड्डियां भी मृतक-लोक के मुख पर छितराई जाएंगी।

  • |स्तोत्र 141:8| पर, हे प्रभु परमेश्‍वर, मेरी आंखें तुझ पर लगी हैं; मैं तेरी शरण में आया हूं; मुझे असुरक्षित न छोड़।

  • |स्तोत्र 141:9| जो फन्‍दा उन्‍होंने मेरे लिए लगाया है उससे, तथा कुकर्मियों के जाल से मेरी रक्षा कर।

  • |स्तोत्र 141:10| दुर्जन अपने ही जालों में फंसें, पर मैं बच जाऊं।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.