• विपत्ति में सहायता के लिए प्रार्थना

  • |स्तोत्र 13:1| मुख्‍यवादक के लिए। दाऊद का भजन। कब तक, प्रभु? क्‍या तू मुझे सदा भूला रहेगा? कब तक तू अपना मुख मुझसे छिपाए रखेगा?

  • |स्तोत्र 13:2| कब तक मैं अपने को समझता रहूँगा? मेरे हृदय में दिन भर वेदना होती है, कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल होता रहेगा?

  • |स्तोत्र 13:3| हे प्रभु, मेरे परमेश्‍वर, मुझ पर दया-दृष्‍टि कर, और मुझे उत्तर दे। मेरी आंखें आलोकित कर, जिससे मैं मृत्‍यु की नींद न सोऊं।

  • |स्तोत्र 13:4| ऐसा न हो कि मेरा शत्रु यह कहे, “मैं उस पर प्रबल हुआ।” ऐसा न हो कि मेरे बैरी आनन्‍दित हों, कि मैं उखड़ गया।

  • |स्तोत्र 13:5| मैंने तेरी करुणा पर भरोसा किया है, मेरा हृदय तेरे उद्धार से आनन्‍द-मग्‍न होगा।

  • |स्तोत्र 13:6| मैं प्रभु का स्‍तुतिगान करूंगा, क्‍योंकि उसने मुझ पर उपकार किया है।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.