• शत्रुओं से रक्षा के लिए प्रार्थना

  • |स्तोत्र 54:1|  a  मुख्‍यवादक के लिए। तांतयुक्‍त वाद्य-यन्‍त्रों के साथ। दाऊद का मसकील। जब जीपियों ने आकर शाऊल से कहा, “दाऊद हमारे पास छिपा है।” हे परमेश्‍वर, अपने नाम के द्वारा मुझे बचा; तू अपने बल से मुझे निर्दोष सिद्ध कर।

  • |स्तोत्र 54:2| हे परमेश्‍वर, मेरी प्रार्थना सुन; मेरे मुंह के शब्‍दों पर ध्‍यान दे।

  • |स्तोत्र 54:3| विदेशी मेरे विरुद्ध खड़े हुए हैं; आतंकवादी मेरे प्राण के पीछे पड़े हैं; वे परमेश्‍वर को अपने सम्‍मुख नहीं रखते हैं। b  सेलाह

  • |स्तोत्र 54:4| देखो, परमेश्‍वर मेरा सहायक है; स्‍वामी मेरे प्राण का आधार है।

  • |स्तोत्र 54:5| वह मेरे शत्रुओं का प्रतिकार बुराई से करेगा; प्रभु, तू अपनी सच्‍चाई से उनको नष्‍ट कर दे!

  • |स्तोत्र 54:6| मैं तुझ को स्‍वेच्‍छा से बलि चढ़ाऊंगा; प्रभु, मैं तेरे नाम की सराहना करूंगा− क्‍योंकि वह उत्तम है।

  • |स्तोत्र 54:7| तूने प्रत्‍येक संकट से मुझे मुक्‍त किया, और मैं ने अपने शत्रुओं पर विजयपूर्ण दृष्‍टि डाली।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.