• शत्रुओं से रक्षा के लिए प्रार्थना

  • |स्तोत्र 57:1|  a  मुख्‍यवादक के लिए : “नष्‍ट मत करो” के अनुसार। दाऊद का मिकताम जब दाऊद शाऊल के पास से गुफा में भागा था। हे परमेश्‍वर, मुझ पर कृपा कर; मुझ पर कृपा कर; क्‍योंकि मैं तेरी ही शरण में आया हूँ। जब तक विनाश की आंधी चली न जाए, मैं तेरे पंखों की छाया में रहूंगा।

  • |स्तोत्र 57:2| मैं सर्वोच्‍च परमेश्‍वर को पुकारता हूँ; परमेश्‍वर को, जो मेरे लिए सब कुछ पूर्ण करता है।

  • |स्तोत्र 57:3| जब मुझे कुचलनेवाला मेरी निन्‍दा करता होगा वह स्‍वर्ग से मुझे बचा लेगा; सेलाह परमेश्‍वर अपनी करुणा और सत्‍य भेजेगा।

  • |स्तोत्र 57:4| मेरा प्राण सिंहों के मध्‍य है; मैं धधकती ज्‍वाला में सोता हूँ; ऐसे मनुष्‍यों के बीच जिन के दांत भाले और तीर हैं, जिनकी जीभ दुधारी तलवार है।

  • |स्तोत्र 57:5| हे परमेश्‍वर, स्‍वर्ग पर अपनी महानता प्रकट कर, समस्‍त पृथ्‍वी पर तेरी महिमा व्‍याप्‍त हो।

  • |स्तोत्र 57:6| शत्रुओं ने मेरे पैरों के लिए जाल फैलाया है; मैं झुक गया हूँ। उन्‍होंने मेरे सम्‍मुख एक गड्ढा खोदा है; पर वे स्‍वयं उसमें गिर पड़े हैं। सेलाह

  • |स्तोत्र 57:7| हे परमेश्‍वर, मेरा हृदय तुझ में लीन है। लीन है मेरा हृदय! [1] मैं गीत गाऊंगा, राग बजाऊंगा। b 

  • |स्तोत्र 57:8| जाग, ओ मेरे प्राण ! जागो, ओ वीणा और सितार! मैं प्रभात को जगा दूंगा।

  • |स्तोत्र 57:9| ओ स्‍वामी, मैं देश-देश में तेरी सराहना करूँगा; राष्‍ट्रों के मध्‍य मैं तेरी स्‍तुति गाऊंगा।

  • |स्तोत्र 57:10| तेरी करुणा स्‍वर्ग तक महान है; और तेरा सत्‍य मेघों तक।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.