• पाप-शुद्धि के लिए प्रार्थना

  • |स्तोत्र 51:1|  a  मुख्‍यवादक के लिए। दाऊद का भजन: जब नबी नातान दाऊद के पास आए, क्‍योंकि दाऊद ने परस्‍त्री बतशबा से व्‍यभिचार किया था। हे परमेश्‍वर, तू करुणामय है; मुझ पर कृपा कर। मेरे अपराधों को मिटा दे, क्‍योंकि तेरा अनुग्रह असीम है।

  • |स्तोत्र 51:2| मेरे अधर्म से मुझे पूर्णत: धो, मेरे पाप से मुझे शुद्ध कर। b 

  • |स्तोत्र 51:3| मैं अपने अपराधों को जानता हूँ; मेरा पाप निरन्‍तर मेरे समक्ष रहता है।

  • |स्तोत्र 51:4| तेरे विरुद्ध, तेरे ही विरुद्ध मैंने पाप किया है। और वही किया जो तेरी दृष्‍टि में बुरा है। इसलिए तू अपने निर्णय में निर्दोष, और न्‍याय में निष्‍पक्ष है। c 

  • |स्तोत्र 51:5| मैं अधर्म में उत्‍पन्न हुआ था; और पाप में मेरी मां ने मुझे गर्भ में धारण किया था।

  • |स्तोत्र 51:6| तू अंत:करण की सच्‍चाई से प्रसन्न होता है; अत: मेरे हृदय को ज्ञान की बातें सिखा।

  • |स्तोत्र 51:7| जूफा की डाली से मुझे शुद्ध कर; तब मैं पवित्र हो जाऊंगा। मुझे धो तो मैं हिम से अधिक श्वेत बनूंगा।

  • |स्तोत्र 51:8| मुझे हर्ष और आनन्‍द का सन्‍देश सुना जिससे मेरी हड्डियां जिन्‍हें तूने चूर-चूर कर दिया है, प्रफुल्‍लित हो सकें।

  • |स्तोत्र 51:9| अपना मुख मेरे पापों की ओर से फेर ले; तू मेरे समस्‍त अधर्म को मिटा दे।

  • |स्तोत्र 51:10| हे परमेश्‍वर, मुझ में शुद्ध हृदय उत्‍पन्न कर। तू मेरे भीतर नई और स्‍थिर आत्‍मा निर्मित कर।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.