• शत्रु के विरुद्ध सहायता के लिए प्रार्थना

  • |स्तोत्र 60:1|  a  मुख्‍यवादक के लिए। शूशन-एदूत के अनुसार। दाऊद का मिकताम। शिक्षा के लिए : जब दाऊद अराम-नहरयिम और अराम-सोबा देश से संघर्ष कर रहा था; और जब योआब ने लौटकर लवण घाटी में बारह हजार एदोमियों को परास्‍त किया था। हे परमेश्‍वर, तूने हमें त्‍याग दिया; तूने हमें छिन्न-भिन्न कर दिया; तू क्रोधित था; अब हमें पुन: स्‍थापित कर।

  • |स्तोत्र 60:2| तूने धरती को कंपा दिया; तूने उसे फाड़ दिया; अब उसकी दरारों को भर दे; क्‍योंकि वह डगमगा रही है।

  • |स्तोत्र 60:3| तूने अपने निज लोगों को दुर्दिन दिखाए; तूने हमें लड़खड़ाने वाली मदिरा पिलाई। b 

  • |स्तोत्र 60:4| तूने अपने भक्‍तों को पलायन सूचक झण्‍डा दिया है कि वे विनाश के पूर्व भाग जाएं। [1] सेलाह

  • |स्तोत्र 60:5| तू अपने भुजबल से हमें बचा; हमें उत्तर दे, जिससे तेरे प्रियजन मुक्‍त किए जाएँ। c 

  • |स्तोत्र 60:6| परमेश्‍वर ने अपनी पवित्रता में यह कहा है, “मैं प्रसन्न होकर शकेम को विभाजित करूंगा; और सूक्‍कोत घाटी को नाप दूंगा;

  • |स्तोत्र 60:7| गिलआद प्रदेश मेरा है; और मनश्‍शे प्रदेश भी मेरा है; एफ्रइम प्रदेश मेरा शिरस्‍त्राण है; यहूदा प्रदेश मेरा राजदण्‍ड है। d 

  • |स्तोत्र 60:8| किन्‍तु मोआब राष्‍ट्र मेरी चिलमची है; एदोम राष्‍ट्र मेरे पैर के नीचे होगा; पलिश्‍ती राष्‍ट्र पर मैं जयघोष करूंगा। e 

  • |स्तोत्र 60:9| कौन मुझे सुदृढ़ नगर में पहुंचाएगा? कौन मुझे एदोम तक ले चलेगा?”

  • |स्तोत्र 60:10| हे परमेश्‍वर, क्‍या तूने हमारा परित्‍याग नहीं किया है? हे परमेश्‍वर, तू हमारी सेना के साथ क्‍यों नहीं जाता?


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.