• इस्राएल की विजय के लिए प्रार्थना

  • |स्तोत्र 83:1| एक गीत। आसाफ का भजन। हे परमेश्‍वर, अपने को शांत न रख, तू चुप न रह, हे परमेश्‍वर, तू निश्‍चल न बैठ।

  • |स्तोत्र 83:2| देख! तेरे शत्रु गरज रहे हैं; तेरे निंदकों ने सिर उठाया है।

  • |स्तोत्र 83:3| वे तेरी प्रजा के विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रच रहे हैं; उन्‍होंने तेरे शरणागतों के प्रति परस्‍पर सम्‍मति की है।

  • |स्तोत्र 83:4| वे यह कहते हैं, ‘आओ, हम इन्‍हें मिटा डालें; कि वे एक राष्‍ट्र के रूप में जीवित न रहें। जिससे इस्राएल राष्‍ट्र का नाम सदा के लिए विस्‍मृत हो जाए।’

  • |स्तोत्र 83:5| वे एक हृदय होकर सम्‍मति कर रहे हैं; उन्‍होंने तेरे विरुद्ध संधि की है−

  • |स्तोत्र 83:6| एदोम के शिविर और इश्‍माएलियों ने, मोआबी और हग्रियों ने,

  • |स्तोत्र 83:7| गबाली, अम्‍मोनी और अमालेकी जाति ने, सोर-निवासियों सहित पलिश्‍ती जाति ने।

  • |स्तोत्र 83:8| असीरिया राज्‍य भी उनके साथ मिल गया है; वे लोट-वंशियों के लिए दाहिना हाथ बन गए हैं। सेलाह

  • |स्तोत्र 83:9| उनके साथ ऐसा व्‍यवहार कर, जैसा तूने मिद्यानियों के साथ किया था; जैसा तूने किशोन नदी पर सीसरा और याबीन के साथ किया था। a 

  • |स्तोत्र 83:10| वे एनदोर में नष्‍ट किए गए थे, वे भूमि की गंदगी बन गए थे।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.