• अन्‍य राष्‍ट्रों के सम्‍बन्‍ध में नबूवतें

  • |यिर्मयाह 46:1|  a  अन्‍य राष्‍ट्रों के सम्‍बन्‍ध में प्रभु के ये वचन यिर्मयाह को मिले।

  • |यिर्मयाह 46:2| मिस्र देश के राजा फरओ नको की सेना फरात महानदी के तट पर कर्कमीश में डेरा डाले हुए थी। उसको बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम बेन-योशियाह के राज्‍य-काल के चौथे वर्ष में पराजित किया था। प्रभु ने मिस्र की सेना के सम्‍बन्‍ध में यह कहा:

  • |यिर्मयाह 46:3| ‘ओ सैनिकों, फरियां और ढालें तैयार करो और फिर युद्ध के लिए आगे बढ़ो।

  • |यिर्मयाह 46:4| ओ घुड़ सवारो, अपने घोड़ों को कसो, और उन पर सवार हो। अपना शिरस्‍त्राण पहिनो, और अपने स्‍थान पर खड़े हो। भालों को पैना करो, और कवच पहिन लो।

  • |यिर्मयाह 46:5| ‘मैं यह क्‍या देख रहा हूं? वे हताश होकर पीछे हटने लगे हैं। उनके योद्धा पराजित हो गए, और वे तुरन्‍त पीठ दिखाकर भाग गए। वे पीछे मुड़कर नहीं देख रहे हैं; चारों ओर आतंक छा गया है। प्रभु की यह वाणी है। b 

  • |यिर्मयाह 46:6| वेग से दौड़नेवाला भाग भी नहीं सकता, और न ही योद्धा बच सकता है; उत्तर में फरात नदी है; देखो, वे उसके तट पर लड़खड़ा कर गिर रहे हैं।

  • |यिर्मयाह 46:7| ‘यह कौन है? यह नील नदी की बाढ़ के सदृश, महानदी की बाढ़ के सदृश कौन उठ रहा है?

  • |यिर्मयाह 46:8| यह मिस्र है, जो नील नदी की तरह उठता है; वह महानदियों की बाढ़ के सदृश ऊंचा उठता है। वह कहता है, “मैं ऊपर उठूंगा और पृथ्‍वी को ढक लूंगा। मैं नगरों को नष्‍ट कर दूंगा, और उसके निवासियों का संहार कर दूंगा।”

  • |यिर्मयाह 46:9| ओ घुड़ सवारो, आगे बढ़ो; ओ रथ सवारो, वेग से बढ़ो। योद्धा आगे जाएं, ढाल संभालनेवाले कूश और पूत के योद्धा आगे जाएं, लूद के अचूक निशानेबाज धनुर्धारी आगे बढ़ें।

  • |यिर्मयाह 46:10| यह दिन स्‍वर्गिक सेनाओं के स्‍वामी, प्रभु का दिन है, उसके प्रतिशोध का दिन है। वह उस दिन अपने बैरियों से प्रतिशोध लेगा। उस दिन तलवार छक कर खून पीएगी! वह पूर्ण सन्‍तुष्‍ट होगी। वह बैरी के रक्‍त से अपनी प्‍यास बुझाएगी। क्‍योंकि उत्तर के देश में फरात नदी के तट पर स्‍वर्गिक सेनाओं का स्‍वामी प्रभु बलियज्ञ कर रहा है।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.