• नबूकदनेस्‍सर के विरुद्ध बलवा का षड्‍यन्‍त्र

  • |यिर्मयाह 27:1| यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह बेन-योशियाह के राज्‍य-काल के आरम्‍भ में प्रभु का यह सन्‍देश मुझ-यिर्मयाह को मिला।

  • |यिर्मयाह 27:2| प्रभु ने मुझसे कहा, ‘रस्‍सियों के बन्‍धन और जूए बना, और उन को अपनी गर्दन पर रख।

  • |यिर्मयाह 27:3| उस के बाद राजदूतों के हाथ, जो यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह के पास यरूशलेम में आए हैं, यह सन्‍देश मोआब, अम्‍मोन, सोर और सीदोन के राजाओं के भेज।

  • |यिर्मयाह 27:4| राजदूतों को यह दायित्‍व सौंपना कि वे अपने-अपने स्‍वामी से यह कहें: “इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: तुम अपने-अपने स्‍वामी से यह कहना:

  • |यिर्मयाह 27:5| मैंने ही अपने महा सामथ्‍र्य तथा भुजबल से यह पृथ्‍वी बनाई है। मैंने ही पृथ्‍वी के सब मनुष्‍यों तथा पशुओं को रचा है। यह पृथ्‍वी जिसको मैं देना उचित समझता हूं, उस को देता हूं।

  • |यिर्मयाह 27:6| सुनो, मैंने पृथ्‍वी के ये सब देश बेबीलोन के राजा अपने सेवक नबूकदनेस्‍सर के हाथ में सौंप दिए हैं। मैंने धरती के पशुओं को भी उस के अधीन कर दिया है, कि वे उस की सेवा करें। a 

  • |यिर्मयाह 27:7| जब तक उस के देश के पतन का निर्धारित समय नहीं आता, तब तक पृथ्‍वी की सब जातियां उसकी, उसके पुत्र की और पौत्र की सेवा करेंगी। निर्धारित समय के पश्‍चात् अनेक जातियां और बड़े राजा उसको अपना गुलाम बना लेंगे।

  • |यिर्मयाह 27:8| “किन्‍तु इस निर्धारित समय के अन्‍तर्गत यदि कोई राष्‍ट्र अथवा राज्‍य बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर की सेवा नहीं करेगा, उसकी गुलामी का जूआ अपनी गर्दन पर नहीं रखेगा, तो मैं उस राष्‍ट्र या राज्‍य को तलवार, अकाल और महामारी से दण्‍डित करूंगा, मैं अपने सेवक नबूकदनेस्‍सर के हाथ से उस को पूर्णत: नष्‍ट कर दूंगा। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।

  • |यिर्मयाह 27:9| “तुम्‍हारे नबी, सगुन विचारनेवाले, तुम्‍हारे स्‍वप्‍न-द्रष्‍टा, टोनहे, तांत्रिक कहते हैं, ‘ओ मेरे देश-वासियो, तुम बेबीलोन के राजा की गुलामी नहीं करोगे।’ तुम उनकी बातों पर ध्‍यान मत दो।

  • |यिर्मयाह 27:10| वे झूठ बोलते हैं, ताकि तुम उन की नबूवत के फलस्‍वरूप अपने देश से निष्‍कासित हो जाओ, और मैं तुम्‍हें तुम्‍हारे देश से हांक दूं और तुम नष्‍ट हो जाओ।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.