• यरूशलेम नगर का पुनर्निर्माण

  • |यिर्मयाह 33:1| जब नबी यिर्मयाह राजमहल के अंगरक्षकों के आंगन में बन्‍दी थे तब दूसरी बार प्रभु का यह सन्‍देश नबी यिर्मयाह को मिला :

  • |यिर्मयाह 33:2| ‘प्रभु, जिसने पृथ्‍वी को बनाया, जिसने उसको स्‍थिर करने के लिए आकार दिया, जिसका नाम प्रभु है, वह यों कहता है :

  • |यिर्मयाह 33:3| यिर्मयाह, मुझे पुकार और मैं तुझे उत्तर दूंगा। मैं तुझे महान और रहस्‍यमय बातें बताऊंगा जो तू नहीं जानता है।

  • |यिर्मयाह 33:4| इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर इस नगर के मकानों तथा यहूदा प्रदेश के राजभवनों के विषय में यों कहता है। ये शत्रु के आक्रमण का तथा उनकी मोर्चाबन्‍दी का सामना करने के लिए गिरा दिए गए थे। प्रभु कहता है :

  • |यिर्मयाह 33:5| यद्यपि इस नगर के निवासी कसदी सेना का मुकाबला करने के लिए आ रहे हैं, किन्‍तु मैं इनकी लोथों से इस नगर को पाट दूंगा। मैंने इस नगर के दुष्‍कर्मों के कारण इससे मुंह फेर लिया है। अत: मैं अपने क्रोध और रोष से इन लोगों को मार डालूंगा।

  • |यिर्मयाह 33:6| ‘किन्‍तु, यिर्मयाह! मैं इस प्रहार के बाद इस नगर में औषधि और स्‍वास्‍थ्‍य लाऊंगा, और इस के निवासियों को स्‍वस्‍थ कर दूंगा। मैं इनको सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करूंगा।

  • |यिर्मयाह 33:7| मैं यहूदा और इस्राएल प्रदेशों की जनता को फिर समृद्धिशाली बना दूंगा, जैसी वह पहले थी। मैं उसका पुन: निर्माण करूंगा।

  • |यिर्मयाह 33:8| यहूदा और इस्राएल प्रदेशों के लोगों ने मेरे प्रति अनेक पाप किए थे; किन्‍तु मैं उनके पाप-कलंक को धो दूंगा। उन्‍होंने मेरे प्रति विद्रोह किया था, पाप किया था, तो भी मैं उनका पाप क्षमा कर दूंगा। a 

  • |यिर्मयाह 33:9| यह नगर पृथ्‍वी के सब राष्‍ट्रों में मेरे लिए एक आनन्‍ददायक नाम, स्‍तुति और महिमा का स्‍थान बन जाएगा। जो भलाई मैं इस नगर के रहने वालों के लिए करूंगा, उसके विषय में पृथ्‍वी की सब जातियां सुनेंगी, और उनसे भयभीत होंगी। मैं इस नगर का कल्‍याण करूंगा और इस को समृद्ध बनाऊंगा। इसके कल्‍याण और समृद्धि को देख कर विश्‍व की जातियां डर से कांपेंगी।’

  • |यिर्मयाह 33:10| प्रभु यों कहता है : ‘इस स्‍थान में, जिसके विषय में तुम कहते हो कि यह निर्जन है, यहां मनुष्‍य और पशु भी नहीं रहते; यहूदा प्रदेश के नगरों में, उजाड़ पड़ी यरूशलेम की गलियों में जहां मनुष्‍य, पशु, और नागरिक दिखाई नहीं देते,


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.