• यिर्मयाह और नबूजरदान

  • |यिर्मयाह 40:1| अंगरक्षकों का नायक नबूजरदान यिर्मयाह को जंजीरों से बान्‍ध कर ला रहा था। यिर्मयाह के साथ यरूशलेम और यहूदा प्रदेश के बन्‍दी भी थे, जो गुलाम बन कर बेबीलोन जा रहे थे। नबूजरदान ने रामाह नगर में यिर्मयाह को मुक्‍त कर दिया, और उनको रामाह नगर से चले जाने दिया। इसके पश्‍चात् यिर्मयाह को प्रभु का सन्‍देश मिला।

  • |यिर्मयाह 40:2| नबूजरदान ने यिर्मयाह को बुला कर उन से कहा, ‘आपके प्रभु परमेश्‍वर ने इस नगर के विरुद्ध अनिष्‍ट की घोषणा की थी,

  • |यिर्मयाह 40:3| और उसने उस नबूवत को पूरा भी किया। प्रभु ने वैसा ही किया जैसा उसने कहा था। आप लोगों ने प्रभु के विरुद्ध पाप किया, उसकी वाणी नहीं सुनी, इसलिए यह विपत्ति आप पर पड़ी।

  • |यिर्मयाह 40:4| अब देखिए, मैं आप की हथकड़ियां खोलता हूं, और आपको मुक्‍त करता हूं। यदि आपको मेरे साथ बेबीलोन जाना अच्‍छा लगे, तो मेरे साथ बेबीलोन जाना अच्‍छा लगे, तो मेरे साथ आइए। मैं अच्‍छे से आपकी देखभाल करूंगा। और अगर आप को बेबीलोन जाना पसन्‍द न हो तो मत जाइए। आपके सामने सारा देश है। जहां आप जाना अच्‍छा समझें, आपको उचित लगे, वहां आप जा सकते हैं।

  • |यिर्मयाह 40:5| अगर आप यहीं रहेंगे, तो आप कृपा कर गदल्‍याह के पास लौट जाएं। हमारे महाराज बेबीलोन के राजा ने अहीकाम के पुत्र और शापान के पौत्र गदल्‍याह को यहूदा प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया है। आप उसके पास लौट सकते हैं, और अपने लोगों के मध्‍य रह सकते हैं। अथवा आप जहां भी जाना उचित समझें वहां आप जाइए।’ यह कह कर अंगरक्षकों के नायक नबूजरदन ने मार्ग के लिए यिर्मयाह को भोजन-सामग्री दी, और कुछ उपहार भी दिए, और उनको विदा कर दिया।

  • |यिर्मयाह 40:6| यिर्मयाह गदल्‍याह बेन-अहीकाम के पास मिस्‍पाह नगर में आए, और उसके साथ अपने लोगों के मध्‍य रहने लगे। ये लोग यहूदा प्रदेश में बच गए थे।
  • गदल्‍याह की हत्‍या

  • |यिर्मयाह 40:7| यहूदा प्रदेश के मैदानों में सिदकियाह के सैनिक और सेना-नायक बच गए थे। जब इन सैनिकों और नायकों ने सुना कि बेबीलोन के राजा ने गदल्‍याह बेन-अहीकाम को यहूदा प्रदेश का राजपाल नियुक्‍त किया है, और प्रदेश में बचे हुए स्‍त्री-पुरुषों और बच्‍चों की देखभाल करने का दायित्‍व सौंपा है, जो बहुत गरीब थे, और बन्‍दी बन कर बेबीलोन नहीं गए थे, a 

  • |यिर्मयाह 40:8| तब सेनानायक मिस्‍पाह में गदल्‍याह के पास गए। उनके नाम इस प्रकार हैं: यिश्‍माएल बेन-नतन्‍याह, योहानान बेन-कारेह, सरायाह बेन-तन्‍हूमेत, नतोपा-वासी एपई के पुत्र, और याजन्‍याह, जो किसी माका-वासी का पुत्र था। ये सेना-नायक अपने-अपने सैन्‍य दल के साथ गए।

  • |यिर्मयाह 40:9| गदल्‍याह बेन-अहीकाम ने शपथ खाकर आश्‍वासन दिया, ‘कसदी जाति के अधीन रहने से आप लोग मत डरिए। आप निश्‍चिंत होकर देश में रहिए और बेबीलोन के राजा की सेवा कीजिए। तब आपका भला होगा।

  • |यिर्मयाह 40:10| जहां तक मेरा प्रश्‍न है, मैं मिस्‍पाह में रहूंगा, और जब कसदी उच्‍चाधिकारी यहां आएंगे, तब मैं आपकी ओर से उनके सम्‍मुख खड़ा हूंगा। आप लोग घबराइए मत, अपने-अपने नगर में जाइए, और अंगूर और ग्रीष्‍मऋतु के फल एकत्र कीजिए, तेल निकालिए, और उसको बर्तनों में जमा कीजिए। जिन नगरों पर आप लोगों ने पुन: अधिकार कर लिया है, उनमें निवास कीजिए।’


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.