• नबी यिर्मयाह की गिरफ्‍तारी

  • |यिर्मयाह 37:1| यहोयाकीम के पुत्र कोन्‍याह के बदले योशियाह का पुत्र सिदकियाह यहूदा प्रदेश पर राज्‍य करने लगा; क्‍योंकि बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने उसको यहूदा प्रदेश का राजा नियुक्‍त किया था। a 

  • |यिर्मयाह 37:2| किन्‍तु न तो सिदकियाह ने, और न उसके कर्मचारियों ने और न प्रतिष्‍ठित नागरिकों ने प्रभु के वचनों पर ध्‍यान दिया जो प्रभु ने नबी यिर्मयाह के माध्‍यम से कहे थे। b 

  • |यिर्मयाह 37:3| राजा सिदकियाह ने येहूकल बेन-शेलेम्‍याह और पुरोहित सफन्‍याह बेन-मासेयाह को नबी यिर्मयाह के पास भेजा और यह निवेदन किया, ‘प्रभु परमेश्‍वर से हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।’

  • |यिर्मयाह 37:4| उस समय यिर्मयाह बन्‍दी नहीं बनाए गए थे, और स्‍वतन्‍त्रतापूर्वक जनता में आते-जाते थे।

  • |यिर्मयाह 37:5| इन्‍हीं दिन में मिस्र देश के राजा फरओ की सेना ने यरूशलेम का संरक्षण करने के लिए मिस्र देश से प्रस्‍थान किया। उस समय कसदी सेना यरूशलेम के चारों ओर घेरा डाले हुए थी। जब उसने फरओ की सेना की खबर सुनी तो उसने अपना घेरा उठा लिया, और यरूशलेम से चली गयी।

  • |यिर्मयाह 37:6| तब प्रभु का यह सन्‍देश नबी यिर्मयाह को मिला:

  • |यिर्मयाह 37:7| ‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है; यहूदा प्रदेश के राजा ने मेरी इच्‍छा जानने के लिए तेरे पास यहूकल और पुरोहित सफन्‍याह को भेजा है। अत: तू उनसे यह कहना: “जो फरओ की सेना तुम्‍हारी सहायता के लिए आयी है, वह अपने देश मिस्र को लौटने पर है।

  • |यिर्मयाह 37:8| कसदी सेना फिर लौटेगी, और उसके सैनिक यरूशलेम नगर पर आक्रमण करेंगे। वे नगर पर कब्‍जा कर लेंगे, और उसको आग से भस्‍म कर देंगे।

  • |यिर्मयाह 37:9| प्रभु कहता है, तुम अपने आप को यह कह कर धोखा मत दो कि ‘कसदी सेना हमारे पास से सदा के लिए चली गई है।’ देख, वह निश्‍चय ही लौटेगी।

  • |यिर्मयाह 37:10| यदि तुम आक्रमण करनेवाली समस्‍त कसदी सेना को भी परास्‍त कर दो और उसमें केवल घायल सैनिक ही बचें, जो शिविर में पड़े हों, तो भी वे उठेंगे और इस नगर को आग से भस्‍म कर देंगे।” ’


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.