• बेबीलोन में निष्‍कासित अपने जाति भाई-बन्‍धुओं को नबी यिर्मयाह का पात्र

  • |यिर्मयाह 29:1| नबी यिर्मयाह ने बेबीलोन में निष्‍कासित अपने जाति भाई-बन्‍धुओं के धर्मवृद्धों, पुरोहितों, और नबियों तथा उन सब लोगों को यरूशलेम से एक पत्र लिखा जिनको बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्‍सर बन्‍दी बना कर यरूशलेम से बेबीलोन ले गया था।

  • |यिर्मयाह 29:2| यह पत्र तब लिखा गया था जब राजा यकोन्‍याह, राजमाता, राजकोष के खजांची-कंचुकी, यहूदा प्रदेश तथा यरूशलेम नगर के उच्‍चाधिकारी, कारीगर और लोहार बन्‍दी बनकर यरूशलेम नगर से चले गये थे।

  • |यिर्मयाह 29:3| यह पत्र एलासा बेन-शापान तथा गमर्याह बेन-हिल्‍कियाह के हाथ से भेजा गया था। इन को यहूदा के राजा सिदकियाह ने बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर के पास भेजा था। पत्र में यह लिखा था:

  • |यिर्मयाह 29:4| ‘मैं, इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, उन सब बन्‍दियों से यह कहता हूं, जिन को मैंने यरूशलेम नगर से बन्‍दी बना कर बेबीलोन भेजा है।

  • |यिर्मयाह 29:5| तुम बेबीलोन में घर बनाओ, और उन में रहो। फलों के बाग-बगीचे लगाओ, और उनके फल खाओ।

  • |यिर्मयाह 29:6| शादी-ब्‍याह रचाओ, और पुत्र-पुत्रियां उत्‍पन्न करो। अपने पुत्रों और पुत्रियों का भी विवाह कराओ कि उनके भी पुत्र-पुत्रियां उत्‍पन्न हों। तुम बेबीलोन में दिन-प्रतिदिन संख्‍या में बढ़ते जाओ और घटो नहीं।

  • |यिर्मयाह 29:7| ‘किन्‍तु जिस नगर में मैंने तुमको निष्‍कासित किया है, उस के कल्‍याण के लिए तुम प्रयत्‍न करो, और उसके हित के लिए तुम मुझ से प्रार्थना करो; क्‍योंकि उस के हित में तुम्‍हारा हित है।

  • |यिर्मयाह 29:8| ‘मैं, इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता हूँ: तुम्‍हारे मध्‍य निवास करनेवाले तुम्‍हारे नबी और शकुन विचारनेवालों के धोखे में मत आओ; क्‍योंकि वे तुम्‍हें धोखा दे रहे हैं। जो दर्शन वे देखते हैं, और जिनके बारे में वे तुम्‍हें बताते हैं, उन को मत सुनो।

  • |यिर्मयाह 29:9| वे तुम्‍हें मेरे नाम से झूठी नबूवत सुनाते हैं। मैंने उनको नहीं भेजा है, प्रभु की यह वाणी है।

  • |यिर्मयाह 29:10| ‘मैं-प्रभु यों कहता हूँ: जब बेबीलोन के सत्तर वर्ष पूरे हो जाएंगे, तब मैं तुम्‍हारी सुधि लूंगा, और जो सुन्‍दर वचन मैंने तुम्‍हें दिया है, वह पूरा करूंगा, और तुमको यहां वापस लाऊंगा। a 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.