• यहूदा प्रदेश की जनता ने पश्‍चात्ताप नहीं किया

  • |यिर्मयाह 25:1| यहूदा प्रदेश की समस्‍त जनता के सम्‍बन्‍ध में यिर्मयाह को प्रभु का संदेश मिला। उस समय यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम बेन-योशियाह के राज्‍य-काल का चौथा वर्ष था, (तथा बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर के राज्‍य का पहला वर्ष था)। a 

  • |यिर्मयाह 25:2| नबी यिर्मयाह ने यहूदा प्रदेश की सब जनता तथा यरूशलेम नगर के निवासियों से यह कहा:

  • |यिर्मयाह 25:3| ‘यहूदा प्रदेश के राजा योशियाह बेन-आमोन के राज्‍य के तेरहवें वर्ष से लेकर आज के दिन तक अर्थात् पिछले तेईस वर्ष से मुझे प्रभु का वचन मिल रहा है। मैंने निरन्‍तर उत्‍साह से तुम्‍हें प्रभु का वचन सुनाया, लेकिन तुमने नहीं सुना।

  • |यिर्मयाह 25:4| यद्यपि प्रभु अपने वचन को सुनाने के लिए अपने सेवक-नबियों को तुम्‍हारे पास नियमित रूप से भेजता रहा, किन्‍तु तुमने उसका सन्‍देश नहीं सुना, और न ही सुनने के लिए कान लगाया।

  • |यिर्मयाह 25:5| प्रभु कहता रहा, “तुम में से प्रत्‍येक मनुष्‍य पश्‍चात्ताप करे, अपने बुरे मार्ग से लौटे, अपने दुष्‍कर्मों को छोड़े, और लौट कर उस देश पर निवास करे जो तुम्‍हारे प्रभु ने तुम्‍हें और तुम्‍हारे पूर्वजों को प्राचीन काल में सदा के लिए दिया था।

  • |यिर्मयाह 25:6| अन्‍य जातियों के देवताओं की सेवा करने के लिए उनका अनुसरण मत करो, और न उनकी पूजा करो। अपने हाथ के कामों से मेरा क्रोध मत भड़काओ! तब मैं तुम्‍हारा अनिष्‍ट नहीं करूंगा।

  • |यिर्मयाह 25:7| किन्‍तु तुमने मेरी बात नहीं सुनी, और अपने पैरों पर कुल्‍हाड़ी मारने के लिए अपने हाथ के कामों से मेरा क्रोध भड़काया।”

  • |यिर्मयाह 25:8| ‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, “देखो, तुमने मेरी आज्ञाओं का पालन नहीं किया,

  • |यिर्मयाह 25:9| इसलिए मैं उत्तर दिशा में रहनेवाले कबीलों को तथा बेबीलोन के राजा, अपने सेवक नबूकदनेस्‍सर को भेजूंगा। मैं इस देश पर, इस देश के निवासियों पर तथा इस देश के आसपास के सब राष्‍ट्रों पर कबीलों तथा नबूकदनेस्‍सर से आक्रमण कराऊंगा। मैं इन सब को पूर्णत: नष्‍ट कर दूंगा, और इनको आतंक का कारण बना दूंगा। ये सदा के लिए उजड़ जाएंगे और इनको देखकर अन्‍य कौमों के लोग व्‍याकुल हो जाएंगे।

  • |यिर्मयाह 25:10| मैं इनको इतना दु:ख दूंगा कि ये हंसना-गाना भूल जाएंगे। दूल्‍हा और दुल्‍हिन के मुंह से भी आनन्‍द-उल्‍लास की आवाज नहीं निकलेगी। स्‍त्रियाँ चक्‍की पीसना भूल जाएंगी, और घरों में दीपक नहीं जलेंगे। b 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.