-
मिस्र देश को प्रस्थान
-
|यिर्मयाह 43:1| प्रभु परमेश्वर ने अपना वचन सुनाने के लिए यिर्मयाह को यहूदा प्रदेश के बचे हुए लोगों तथा योहानान और उसके सहयोगी सेनानायकों के पास भेजा था। जब यिर्मयाह उनको उनके ही प्रभु परमेश्वर का वचन सुना चुके,
-
-
-
|यिर्मयाह 43:2| तब अजर्याह बेन-होशाया, योहानान बेन-कारेह तथा अन्य ढीठ लोगों ने यिर्मयाह को उत्तर दिया, ‘आप झूठ बोल रहे हैं। हमारे प्रभु परमेश्वर ने आप को यह कहने के लिए नहीं भेजा है कि मिस्र देश में बसने के लिए मत जाओ।
-
-
-
|यिर्मयाह 43:3| किन्तु बारूक बेन-नेरियाह ने आपको हमारे विरुद्ध भड़काया है। वह चाहता है कि हम कसदी सेना के हाथ में सौंप दिए जाएं, और वे हमें मार डालें, हमें गुलाम बनाकर बेबीलोन ले जाएं।’
-
-
-
|यिर्मयाह 43:4| अत: योहानान बेन-कारेह, उसके सहयोगी सेनानायक तथा बचे हुए सब लोगों ने प्रभु की वाणी को अनसुना कर दिया, और वे यहूदा प्रदेश में नहीं रहे।
-
-
-
|यिर्मयाह 43:5| योहानान और उसके सहयोगी सेनानायकों ने यहूदा प्रदेश के सब बचे हुए लोगों को, सब शरणार्थियों को, जो उन देशों में तितर-बितर हो गए थे, जहां वे खदेड़ दिए गए थे, और जो अब स्वदेश लौटे थे,
-
-
-
|यिर्मयाह 43:6| तथा उन सब स्त्री-पुरुषों, बच्चों, राज कन्याओं को एकत्र कर ले गये जिनको अंगरक्षकों के नायक नबूजरदान ने गदल्याह बेन-अहीकाम को देखभाल के लिए सौंपा था। वे नबी यिर्मयाह और बारूक बेन-नेरियाह को भी अपने साथ ले गए।
-
-
-
|यिर्मयाह 43:7| उन्होंने प्रभु की वाणी को अनसुना कर दिया। वे मिस्र देश के तहपन्हेस नगर में पहुंचे।
-
-
-
मिस्र देश को चेतावनी
-
|यिर्मयाह 43:8| तब प्रभु का यह वचन तहपन्हेस में यिर्मयाह को मिला। प्रभु ने कहा:
-
-
-
|यिर्मयाह 43:9| ‘अपने हाथों में बड़े-बड़े पत्थर ले, उन पर चूना फेर और उनको यहूदा प्रदेश के लोगों के सामने उस ईंट के चबूतरे में छिपा दे, जो तहपन्हेस में फरओ के राजभवन के प्रवेश-द्वार पर है।
-
-
-
|यिर्मयाह 43:10| तब तू उनसे यह कहना: स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्वर यों कहता है: देखो, मैं अपने सेवक बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर को बुला रहा हूं। वह अपना सिंहासन इन पत्थरों पर, जो मैंने छिपाए हैं, स्थापित करेगा। वह इन पत्थरों के ऊपर अपना छत्र तानेगा। a
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
