• प्रभु का शाश्‍वत प्रेम

  • |यिर्मयाह 31:1| प्रभु कहता है, ‘उन दिनों में, मैं इस्राएल के सब कुलों का परमेश्‍वर होऊंगा, और वे मेरे निज लोग कहलाएंगे।’

  • |यिर्मयाह 31:2| प्रभु यों कहता है, ‘जो लोग फरओ की तलवार से बच गए थे, उन लोगों ने निर्जन प्रदेश में मेरी कृपा प्राप्‍त की थी। तब इस्राएल ने विश्राम-स्‍थल की खोज की

  • |यिर्मयाह 31:3| तब मैंने दूर से उसको दर्शन दिया। ओ इस्राएल! ओ कुंआरी कन्‍या! मैंने तुझ से प्रेम किया है, सदा प्रेम किया है; इसलिए स्‍नेह से मैं तुझको अपने पास लाया हूं।

  • |यिर्मयाह 31:4| मैं तेरा पुनर्निर्माण करूंगा, और तू फिर बसेगी, तू फिर सोलह श्रृंगार करेगी, और आनन्‍द मनानेवालों के बीच में नाचते-गाते हुए निकलेगी।

  • |यिर्मयाह 31:5| तू सामरी प्रदेश के पहाड़ों पर पुन: अंगूर-उद्यान लगाएगी; बाग-बगीचे लगानेवाले अपने बाग-बगीचों का फल भी खाएंगे। a 

  • |यिर्मयाह 31:6| ओ इस्राएल! एक दिन ऐसा भी आएगा जब पहरेदार एफ्रइम के पहाड़ी क्षेत्र में पुकार-पुकार कर कहेगा, “ओ सोनेवालो, उठो! और सियोन पर्वत पर अपने प्रभु परमेश्‍वर के पास चलो।” ’
  • सब देशों से बन्‍दी इस्राएलियों की वापसी

  • |यिर्मयाह 31:7| प्रभु यों कहता है : ‘याकूब के स्‍वागत में उल्‍लासपूर्वक उच्‍च स्‍वर में गाओ। पहाड़ों के शिखरों से [1] ऊंचे स्‍वर में जय-जयकार करो; प्रभु के इस कार्य के लिए यह घोषित करो; प्रभु की स्‍तुति करो, और यह कहो, “प्रभु ने इस्राएल के बचे हुए लोगों का, अपने निज लोगों का उद्धार किया।” ’

  • |यिर्मयाह 31:8| प्रभु कहता है: ‘मैं उनको उत्तर देश से वापस लाऊंगा, मैं पृथ्‍वी के सीमान्‍तों से उन को एकत्र करूंगा। उन के साथ अन्‍धे और लंगड़े होंगे, गर्भवती स्‍त्रियां और जच्‍चा स्‍त्रियां भी होंगी। एक विशाल जन-समूह यहां लौटेगा।

  • |यिर्मयाह 31:9| वे आनन्‍द के आंसू बहाते हुए आएंगे; और मैं उनको शान्‍ति देता हुआ उनका मार्ग-दर्शन करूंगा। मैं उनको झरनों के किनारे चलाता हुआ लाऊंगा, उनको सीधे मार्ग से ले जाऊंगा, जहां वे लड़खड़ा कर नहीं गिरेंगे; क्‍योंकि मैं इस्राएली कौम का पिता हूं, और एफ्रइम मेरा ज्‍येष्‍ठ पुत्र है।’ b 

  • |यिर्मयाह 31:10| ओ राष्‍ट्रों, प्रभु का सन्‍देश सुनो; और उसके दूर-दूर के, समुद्र तट के द्वीपों में घोषित करो: ‘जिस प्रभु ने इस्राएली कौम को बिखराया था, वही अब उस को एकत्र करेगा। और जैसे चरवाहा अपने रेवड़ की देखभाल करता है वैसे ही प्रभु इस्राएलियों को संभालेगा।’ c 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.