• |यिर्मयाह 41:1| यिश्‍माएल राजवंश का था। वह राजा सिदकियाह का एक मुख्‍य उच्‍चाधिकारी था। उनके पिता का नाम नतन्‍याह और दादा का नाम एलीशामा था। सातवें महीने में यह घटना घटी। यिश्‍माएल अपने साथ दस सैनिक लेकर मिस्‍पाह नगर में गदल्‍याह बेन-अहीकाम के पास आया। राज्‍यपाल गदल्‍याह ने मिस्‍पाह में उसका स्‍वागत किया, और उन्‍होंने एक साथ भोजन किया। a 

  • |यिर्मयाह 41:2| तब यिश्‍माएल बेन-नतन्‍याह अपने साथियों के साथ उठा, और उसने गदल्‍याह पर तलवार से प्रहार किया, और उसका वध कर दिया; क्‍योंकि बेबीलोन के राजा ने यहूदा प्रदेश पर उसको राज्‍यपाल नियुक्‍त किया था।

  • |यिर्मयाह 41:3| यिश्‍माएल ने उन यहूदियों का भी वध कर दिया जो गदल्‍याह के साथ थे। उसकी तलवार से कसदी सैनिक भी न बच सके, जो उस समय मिस्‍पाह में तैनात थे।
  • शरणार्थियों की हत्‍या

  • |यिर्मयाह 41:4| गदल्‍याह की हत्‍या की खबर किसी को नहीं मिली। उसके दूसरे दिन

  • |यिर्मयाह 41:5| शकेम, शीलोह और सामरी नगरों से अस्‍सी यहूदी आए। उनकी दाढ़ी मुँड़ी हुई थी। वस्‍त्र फटे हुए थे। उनका सारा शरीर घावों से भरा था। उनके हाथों में अन्नबलि और लोबान था, और वे उनको प्रभु के भवन में चढ़ाने जा रहे थे।

  • |यिर्मयाह 41:6| यिश्‍माएल बेन-नतन्‍याह उनसे भेंट करने के लिए रोता हुआ मिस्‍पाह से बाहर निकला। जब वह उनसे मिला तब उनसे बोला, ‘आओ, गदल्‍याह के पास शहर के भीतर चलें।’

  • |यिर्मयाह 41:7| जब वे मिस्‍पाह नगर के भीतर आए तब यिश्‍माएल और उसके साथियों ने उनकी हत्‍या कर दी, और लाशों को अंधे-कुएं में फेंक दिया।

  • |यिर्मयाह 41:8| किन्‍तु उन में से दस आदमी बच गए। उन्‍होंने यिश्‍माएल से कहा, ‘हमें मत मारो; हमारे पास गेहूं, जौ, तेल और शहद है, जो हमने खेतों में छिपा दिया है।’ अत: यिश्‍माएल ने उनको छोड़ दिया और उनके साथियों के साथ उन्‍हें नहीं मारा।

  • |यिर्मयाह 41:9| यिश्‍माएल ने जिस अंधे-कुएं में लाशों को फेंका था, वह बहुत बड़ा था। यह कुआं राजा आसा ने इस्राएल प्रदेश के राजा बाशा के आक्रमण से बचने के लिए खोदा था। अब यिश्‍माएल ने लाशों से उसको पाट दिया।

  • |यिर्मयाह 41:10| तत्‍पश्‍चात् उसने मिस्‍पाह में बचे हुए सब लोगों को बन्‍दी बना लिया। बन्‍दी बनाए गए लोगों में राज कन्‍याएं और वे गरीब लोग थे जिनको अंगरक्षकों के नायक नबूजरदान ने गदल्‍याह बेन-अहीकाम के हाथ में सौंपा था कि वह उनकी देखभाल करे। यिश्‍माएल ने मिस्‍पाह के सब लोगों को बन्‍दी बना कर यर्दन नदी के उस पार अम्‍मोन देश की ओर प्रस्‍थान किया।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.