-
मिस्र देश के यहूदियों को यिर्मयाह की नबूवत
-
|यिर्मयाह 44:1| मिस्र देश के मिग्दोल, तहपन्हेस, और मेमफिस नगरों तथा पत्रोस प्रदेश में यहूदी रहते थे। उनके विषय में यिर्मयाह को प्रभु का यह सन्देश मिला:
-
-
-
|यिर्मयाह 44:2| ‘स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्वर यों कहता है: जो विपत्तियां मैं यरूशलेम नगर तथा यहूदा प्रदेश के सब नगरों के रहनेवालों पर ढाह चुका हूं, वे तुमने देखी हैं। आज वे स्थान उजाड़ पड़े हैं, और वहां कोई नहीं रहता है।
-
-
-
|यिर्मयाह 44:3| यह उनके दुष्कर्मों का फल है। उन्होंने ये दुष्कर्म किए, और मुझे क्रोध दिलाया: वे मुझे छोड़कर अन्य देवताओं को धूप जलाते थे। वे ऐसे देवताओं की पूजा करते थे, जिनको न वे जानते थे, और न तुम जानते हो, और न तुम्हारे पूर्वज।
-
-
-
|यिर्मयाह 44:4| फिर भी मैं अपने प्रेम के कारण बार-बार अपने सेवक नबियों को भेजता रहा, और उनके माध्यम से कहता रहा, ‘ओह, यह घृणित कार्य मत करो, मैं इस पूजा-पाठ से घृणा करता हूं।’ a
-
-
-
|यिर्मयाह 44:5| लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी, और न मेरी चेतावनी पर ध्यान ही दिया। उन्होंने घृणित दुष्कर्म करना नहीं छोड़ा। वे अन्य देवताओं को धूप जलाते रहे।
-
-
-
|यिर्मयाह 44:6| अत: मैंने उन पर क्रोध और प्रकोप उण्डेल दिया। मैंने यहूदा प्रदेश के नगरों और यरूशलेम के गली-कूचों को अपनी क्रोधाग्नि से भस्म कर दिया। वे उजाड़ और निर्जन हो गए, और आज तक वैसे ही उजाड़ और निर्जन पड़े हैं।
-
-
-
|यिर्मयाह 44:7| ‘मैं, इस्राएल का परमेश्वर, स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु परमेश्वर यों कहता हूं: यह दुष्कर्म करके तुम अपने पैरों पर क्यों कुल्हाड़ी मारते हो? तुम यहूदा के स्त्री-पुरुष और बच्चों को क्यों नष्ट करना चाह रहे हो? यों तुम्हारी जाति समूल नष्ट हो जाएगी, और एक भी यहूदी नहीं बचेगा।
-
-
-
|यिर्मयाह 44:8| तुम ऐसे काम क्यों करते हो जिससे मेरा क्रोध भड़क उठे? जिस मिस्र देश में तुम रहने आए थे, वहां के अन्य देवताओं को तुम धूप जलाने लगे। सुनो, अपने इस दुष्कर्म के कारण तुम नष्ट हो जाओगे, और संसार के सब देशों में तुम शापित, कलंकित कौम कहलाओगे।
-
-
-
|यिर्मयाह 44:9| क्या तुम अपने दुष्कर्मों और अपने पूर्वजों के दुष्कर्मों को भूल गए? क्या तुम्हें वे दुष्कर्म याद नहीं रहे, जो यहूदा प्रदेश के राजाओं, रानियों और तुम्हारी स्त्रियों ने यहूदा प्रदेश के नगरों में, यरूशलेम की गलियों में किये थे?
-
-
-
|यिर्मयाह 44:10| आज भी उन्होंने अपने दुष्कर्मों से पश्चात्ताप कर अपने हृदय को विनम्र नहीं किया। वे मेरी भक्ति नहीं करते। जो धर्म-नियम और संविधियां मैंने तुम्हारे सामने और तुम्हारे पूर्वजों के सम्मुख रखी थीं, उन के अनुरूप वे आचरण नहीं करते।
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
