• रेकाब के वंशजों का उदाहरण

  • |यिर्मयाह 35:1| यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम बेन-योशियाह के राज्‍य-काल में प्रभु का यह सन्‍देश यिर्मयाह को मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,

  • |यिर्मयाह 35:2| ‘जहां रेकाब के वंशज रहते हैं, वहां जा, और उनसे बात कर। तू उनको मेरे भवन के एक कमरे में लाना, और उनको मदिरा पीने के लिए कहना।’ a 

  • |यिर्मयाह 35:3| अत: मैं गया और इन लोगों को अपने साथ ले आया: याजन्‍याह, जिस के दादा का नाम हबस्‍सिन्‍याह, और पिता का नाम यिर्मयाह था, उस के सब भाई तथा उसके सब पुत्र। वस्‍तुत: रेकाब के सब वंशजों को मैं ले आया।

  • |यिर्मयाह 35:4| मैं उनको प्रभु के भवन के एक कमरे में ले गया। इस कमरे में परमेश्‍वर के जन, नबी हानान बेन-यिग्‍दल्‍याह के पुत्र रहते थे। इसी कमरे के पास उच्‍चाधिकारी का कक्ष था। इस कमरे के ऊपर राजभवन के आंगन के पहरेदार मासेयाह बेन-शल्‍लूम का कमरा था।

  • |यिर्मयाह 35:5| मैंने रेकाबियों के सम्‍मुख शराब के घड़े और प्‍याले रख दिए, और उनसे कहा, ‘शराब पीओ!’

  • |यिर्मयाह 35:6| रेकाबियों ने कहा, ‘हम शराब नहीं पीएंगे; क्‍योंकि हमारे सम्‍प्रदाय के प्रवर्तक योनादाब बेन-रेकाब ने हमें यह आज्ञा दी है: “तुम और तुम्‍हारे पुत्र शराब कभी मत पीना।

  • |यिर्मयाह 35:7| न तो तुम स्‍थायी रूप से रहने के लिए घर बनाना, और न खेती करने के लिए बोना। तुम अंगूर-उद्यान मत लगाना, और न उनके स्‍वामी बनने के लिए उनको खरीदना। तुम हमेशा तम्‍बुओं में रहना ताकि तुम इस देश में, जहां तुम प्रवासी हो, बहुत समय तक रह सको।”

  • |यिर्मयाह 35:8| अत: हमने अपने सम्‍प्रदाय के प्रवर्तक योनादाब बेन-रेकाब की आज्ञा का सदा पालन किया है, हमने, हमारी पत्‍नियों, पुत्रों और पुत्रियों ने अपने जीवन में कभी शराब नहीं पी।

  • |यिर्मयाह 35:9| हमने रहने के लिए मकान नहीं बनाए। न हमारे पास अंगूर-उद्यान है, और न खेत-खलियान।

  • |यिर्मयाह 35:10| हम तम्‍बुओं में रहते हैं, और यों अपने कुल-पिता योनादाब बेन-रेकाब की आज्ञा का पालन करते हैं। जो कार्य करने को उन्‍होंने हम से कहा है, वह हम अब तक करते हैं।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.