• |यिर्मयाह 8:1| प्रभु कहता है, ‘उन दिनों में शत्रु-सेना के सैनिक यहूदा प्रदेश के मृत राजाओं, उच्‍चाधिकारियों, पुरोहितों, नबियों तथा यरूशलेम के मृत नागरिकों की कबर खोदेंगे, और उनकी हड्डियां कबरों से बाहर निकालेंगे।

  • |यिर्मयाह 8:2| उनकी हड्डियां सूर्य, चन्‍द्रमा और आकाश के तारागणों के सामने बिखरा दी जाएंगी; क्‍योंकि इनसे ही वे प्‍यार करते थे। इन की ही उन्‍होंने सेवा की थी, और इनका ही अनुसरण किया था। वे इन से ही शकुन विचारते थे, और इनकी ही पूजा करते थे। उनके इन्‍हीं दुष्‍कर्मों के कारण उनकी हड्डियां एकत्र नहीं की जाएंगी, और न वे पुन: गाड़ी जाएंगी। कूड़े के ढेर की तरह उनकी हड्डियों का ढेर जमीन पर पड़ा रहेगा। a 

  • |यिर्मयाह 8:3| इस दुष्‍ट पीढ़ी के बचे हुए लोग जीवन की नहीं, मृत्‍यु की कामना करेंगे। जिन देशों में मैं उनको खदेड़ दूंगा, वहां वे जीवित रहना नहीं चाहेंगे,’ स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की यही वाणी है।
  • पथ-भ्रष्‍ट इस्राएली कौम

  • |यिर्मयाह 8:4| ‘ओ यिर्मयाह, तू उन से यह कहना, प्रभु यों कहता है; जब आदमी गिरता है, तब क्‍या वह फिर नहीं उठता? जब कोई मनुष्‍य मार्ग से भटक जाता है, तब क्‍या वह लौटता नहीं है?

  • |यिर्मयाह 8:5| तो फिर यह इस्राएली कौम जो अपने मार्ग से भटक गई है, क्‍या सदा भटकती ही रहेगी? वे अपनी भूलों को गले लगाए हुए हैं, और पश्‍चात्ताप करने से इन्‍कार करते हैं।

  • |यिर्मयाह 8:6| मैं ध्‍यान से उनकी बातें सुनता हूं, किन्‍तु वे उचित बात बोलते ही नहीं! एक भी आदमी अपने दुष्‍कर्म के लिए पश्‍चात्ताप नहीं करता; बल्‍कि वह कहता है, “मैंने किया ही क्‍या है?” जैसे घोड़ा युद्ध के मैदान में बिना समझे-बूझे अपनी नाक की सीध में दौड़ता है, वैसे ही यह जाति मनमाना आचरण कर रही है।

  • |यिर्मयाह 8:7| आकाश का लकलक पक्षी भी अपने नियत समय को जानता है; पण्‍डुकी, सूपाबेनी और सारस भी अपने लौटने का समय जानते हैं। किन्‍तु शोक! मेरे निज लोग अपने प्रभु के न्‍याय-सिद्धान्‍तों को नहीं जानते। b 
  • प्रभु की व्‍यवस्‍था की उपेक्षा

  • |यिर्मयाह 8:8| ‘तुम यह कैसे कह सकते हो कि तुम बुद्धिमान हो, और मेरी व्‍यवस्‍था तुम्‍हारे साथ है? किन्‍तु देखो, शास्‍त्रियों ने उसका क्‍या किया? अपनी झूठी कलम से उसको भी झूठ बना दिया।

  • |यिर्मयाह 8:9| बुद्धिमान लोग अपमानित होंगे; वे विस्‍मित होंगे, और अपने ही जाल में फंस जाएंगे। उन्‍होंने भी प्रभु के वचन को अस्‍वीकार कर दिया, तो क्‍या उनमें बुद्धि रहेगी?

  • |यिर्मयाह 8:10| अत: मैं उनकी स्‍त्रियां और उनके खेत विजेता शत्रुओं के हाथ में सौंप दूंगा। क्‍योंकि छोटे से बड़े तक, हर कोई मनुष्‍य अन्‍याय से कमाए गए धन का लोभी बन गया है। नबी से पुरोहित तक सब मनुष्‍य झूठ का सौदा करते हैं।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.