-
|यिर्मयाह 9:1|[1] काश, मेरा मस्तिष्क सागर होता, मेरी आंखें आँसुओं की झील होती, तो मैं अपने लोगों के महासंहार के कारण दिन-रात फूट-फूट कर रोता।
-
-
-
|यिर्मयाह 9:2|[2]काश, निर्जन प्रदेश में मुझे टिकने के लिए सराय मिल जाती, तो मैं अपने लोगों को छोड़कर चला जाता; क्योंकि वे सब के सब व्यभिचारी हैं; और वे विश्वासघातियों का संघ बन गए हैं।
-
-
-
|यिर्मयाह 9:3|वे झूठ का शब्द फेंकने के लिए धनुष के सदृश अपनी जीभ को, प्रत्यंचा पर चढ़ाते हैं; सच्चाई नहीं, वरन् असत्य की फसल सारे देश में खूब पैदा हो रही है! वे दुष्कर्म पर दुष्कर्म करते जाते हैं। उनके विषय में स्वयं प्रभु कहता है: ‘वे मेरी उपस्थिति का अनुभव नहीं करते हैं।’ [3]
-
-
-
|यिर्मयाह 9:4|प्रत्येक मनुष्य अपने पड़ोसी से सावधान रहे, और न अपने भाई पर भरोसा करे। क्योंकि भाई, भाई को धोखा देता है, [4] पड़ोसी, पड़ोसी की निन्दा करता है।
-
-
-
|यिर्मयाह 9:5|हर आदमी अपने पड़ोसी को ठगता है, उन्होंने सच न बोलने की कसम खा रखी है, वे सदा झूठ बोलते हैं, वे दुष्कर्म करते हैं, और पश्चात्ताप से मुंह फेर लेते हैं।
-
-
-
|यिर्मयाह 9:6|वे अत्याचार पर अत्याचार, बार-बार छल-कपट करते हैं; उनके विषय में स्वयं प्रभु कहता है: ‘वे मेरी उपस्थिति का अनुभव करना नहीं चाहते।’
-
-
-
प्रभु दण्ड देगा
-
|यिर्मयाह 9:7|अत: स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘मैं उनको आग में शुद्ध करूँगा, और उनको परखूंगा। इसके अतिरिक्त मैं उनके साथ और क्या कर सकता हूं; क्योंकि वे मेरे निज लोग हैं?
-
-
-
|यिर्मयाह 9:8|उनकी जीभ मानो विष-बुझा तीर है; वह निरंतर छल-कपट की बातें उगलती रहती है। ये लोग मुंह से तो अपने पड़ोसी से प्रेम की बातें करते हैं; पर हृदय में उस पर घात लगाने की योजना बनाते हैं।
-
-
-
|यिर्मयाह 9:9|क्या मुझे उनके इन दुष्कर्मों के लिए उन्हें दण्ड नहीं देना चाहिए? क्या मैं ऐसी जाति से प्रतिशोध न लूं?’ प्रभु की यह वाणी है।
-
-
-
|यिर्मयाह 9:10|मैं पर्वतों के लिए रोऊंगा, शोक मनाऊंगा; निर्जन प्रदेश के चरागाह के लिए विलाप करूंगा; क्योंकि वे उजाड़ हो गए हैं, राहगीर उधर से अब नहीं गुजरते। पशुओं का रंभाना भी नहीं सुनाई देता। आकाश के पक्षी उनको छोड़ चले गए हैं; जंगली पशु भी भाग गए हैं।
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
