-
|यिर्मयाह 9:11|प्रभु कहता है, ‘मैं यरूशलेम को खण्डहरों का ढेर और गीदड़ों की मांद बना दूंगा। मैं यहूदा प्रदेश के नगरों को उजाड़ दूंगा, वे निर्जन हो जाएंगे।’
-
-
-
दण्ड का कारण
-
|यिर्मयाह 9:12| कौन मनुष्य इतना बुद्धिमान है कि वह इन घटनाओं का भेद समझ सके? किस मनुष्य को स्वयं प्रभु ने इनका अर्थ समझाया है, कि वह सब मनुष्यों पर उसको घोषित करे? देश क्यों खण्डहर बन गया? वह निर्जन प्रदेश के समान उजाड़ क्यों पड़ा है? राहगीर वहां से क्यों नहीं गुजरते?
-
-
-
|यिर्मयाह 9:13| प्रभु कहता है: ‘जो व्यवस्था मैंने उनके सम्मुख प्रतिष्ठित की थी, उसको उन्होंने त्याग दिया। उन्होंने मेरे वचनों को नहीं सुना, और न मेरी आज्ञाओं के अनुसार आचरण किया।
-
-
-
|यिर्मयाह 9:14| वे हठपूर्वक अपने हृदय के अनुरूप बुरे मार्ग पर चलते रहे। वे बअल देवताओं का अनुसरण करते रहे, जैसा उनके पूर्वजों ने उन्हें सिखाया था।’
-
-
-
|यिर्मयाह 9:15| अत: इस्राएल का परमेश्वर, स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, ‘ओ यिर्मयाह, सुन! इस कारण मैं इन लोगों को कड़ुवा साग-पात खिलाऊंगा, और पीने को विष-मिला पानी दूंगा।
-
-
-
|यिर्मयाह 9:16| मैं इनको विश्व की समस्त जातियों में बिखेर दूंगा, जिन को न ये जानते हैं, और न इनके पूर्वज ही जानते थे। मैं इनके पीछे अपनी तलवार लगा दूंगा; और जब तक वह उनको मौत के घाट न उतार देगी, तब तक वह उनके पीछे लगी रहेगी।’
-
-
-
यरूशलेम के लिए शोक गीत
-
|यिर्मयाह 9:17|स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘जाओ, विलाप करनेवाली औरतों को बुलाओ; छाती पीट-पीटकर मातम मनानेवाली स्त्रियों को लाओ।
-
-
-
|यिर्मयाह 9:18|वे शीघ्र आएं, और हमारे लिए रोएं, कि हमारी आंखों से भी आंसुओं की नदी बहने लगे, हमारी पलकें आंसुओं के सागर में डूब जाएं।
-
-
-
|यिर्मयाह 9:19|सियोन से यह शोक गीत सुनाई दे रहा है: “हम बरबाद हो गए! हम अपमान से भूमि में गड़ गए। हमें अपने देश को छोड़ना पड़ा। शत्रुओं ने हमारे निवास-स्थान ध्वस्त कर दिए।” ’
-
-
-
मृत्यु का आतंक
-
|यिर्मयाह 9:20|ओ मातम मनानेवाली स्त्रियो, प्रभु का यह आदेश सुनो; स्वयं प्रभु के मुंह से निकला हुआ वचन ध्यान से सुनो। तुम अपनी पुत्रियों को शोक-गीत, और अपनी पड़ोसिन को विलाप-गीत सिखाना;
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
