• नबी यिर्मयाह एक खेत खरीदते हैं

  • |यिर्मयाह 32:1| यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह के राज्‍य का दसवां वर्ष था, और बेबीलोन में राजा नबूकदनेस्‍सर के शासन का अठारहवां वर्ष था। a 

  • |यिर्मयाह 32:2| उस समय बेबीलोन के राजा की सेना यरूशलेम नगर की घेराबन्‍दी कर रही थी, और नबी यिर्मयाह यहूदा के राजा के राजमहल में, अंगरक्षकों के आंगन में बन्‍दी थे;

  • |यिर्मयाह 32:3| क्‍योंकि राजा सिदकियाह ने उनको गिरफ्‍तार कर लिया था। उसने उनपर यह आरोप लगाया था, ‘नबी तुम नबूवत में यह क्‍यों कहते हो कि प्रभु यों कहता है: “प्रभु इस नगर को बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंप रहा है, और वह इस पर अधिकार कर लेगा?”

  • |यिर्मयाह 32:4| तब मैं, यहूदा प्रदेश का राजा, कसदी सेना के हाथ से बच कर भाग नहीं सकूंगा, और बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंपा जाऊंगा। मैं और वह आमने-सामने बातें करेंगे, और एक-दूसरे को अपनी आंखों से देखेंगे।

  • |यिर्मयाह 32:5| वह मुझे बन्‍दी बनाकर बेबीलोन ले जाएगा। जब तक प्रभु मेरी सुधि न लेगा, मैं वहां बन्‍दी रहूंगा। तुम यह भी कहते हो, “यह प्रभु की वाणी है।” यद्यपि मैं कसदी सेना के आक्रमण का मुकाबला करूंगा तो भी मुझे सफलता नहीं मिलेगी?’ तब प्रभु की ओर से यह सन्‍देश नबी यिर्मयाह को मिला।

  • |यिर्मयाह 32:6| नबी यिर्मयाह ने कहा, ‘प्रभु का यह वचन मुझे मिला है:

  • |यिर्मयाह 32:7| “देख, तेरे चाचा शल्‍लूम का पुत्र हनमएल तेरे पास आएगा और तुझ से निवेदन करेगा कि तू उसके अनातोत नगर के खेत को खरीद ले, क्‍योंकि मोल ले कर सम्‍पत्ति को छुड़ाने का अधिकार तेरा ही है।”

  • |यिर्मयाह 32:8| ‘प्रभु के वचन के अनुसार मेरा चचेरा भाई हनमएल मेरे पास आया। वह मुझ से राजमहल के अंगरक्षकों के आंगन में मिला। उस ने मुझ से कहा, “आप बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र के नगर अनातोत के मेरे खेत को खरीद लीजिए; क्‍योंकि उस को मोल ले कर सम्‍पत्ति को छुड़ाने का अधिकार केवल आप का है। आप मेरे खेत को अपने लिए खरीद लीजिए।” तब मुझे निश्‍चय हो गया कि यह प्रभु का ही सन्‍देश था।

  • |यिर्मयाह 32:9| ‘अत: मैंने अपने चचरे भाई हनमएल से अनातोत नगर का खेत खरीद लिया, और उस को चांदी के सत्रह सिक्‍के तौल कर दे दिए।

  • |यिर्मयाह 32:10| मैंने दस्‍तावेज पर हस्‍ताक्षर कर दिए और गवाहों के भी हस्‍ताक्षर करा लिये। उन पर मुहर लगा दी, और तराजू पर चांदी के सिक्‍के तौल कर उसे दे दिए।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.