-
|यिर्मयाह 46:11|ओ मिस्र! ओ कुंआरी कन्या! गिलआद प्रदेश जा, और वहां से बलसान औषधि ला। अब तक तूने व्यर्थ ही अनेक दवाइयां लीं; तू स्वस्थ नहीं होगी।
-
-
-
|यिर्मयाह 46:12|विश्व के राष्ट्र तेरे विषय में सुन चुके हैं, कि तू भ्रष्ट हो चुकी है; तेरी चिल्लाहट से सारी पृथ्वी गूंज उठी है। एक योद्धा दूसरे योद्धा से टकरा रहा है; वे दोनों एक-साथ गिर रहे हैं।’
-
-
-
बेबीलोन का मिस्र देश पर आक्रमण
-
|यिर्मयाह 46:13| प्रभु ने नबी यिर्मयाह से कहा कि बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्सर आ रहा है, और वह मिस्र देश पर आक्रमण करेगा।
-
-
-
|यिर्मयाह 46:14|‘मिस्र देश में घोषणा करो, मिग्दोल में सुनाओ, मेमफिस और तहपन्हेस नगरों में घोषणा करो, और लोगों से यह कहो, “मरने के लिए तैयार हो जाओ, तुम्हारा वध करने के लिए तुम्हारे चारों और तलवार घूम रही है।”
-
-
-
|यिर्मयाह 46:15|‘मेमफिस का एपिस देवता कहां भाग गया? तेरा वृषभ-देव क्यों सामना न कर सका? इसलिए न कि प्रभु ने उसको भूमि पर गिरा दिया है?
-
-
-
|यिर्मयाह 46:16|देखो, जनता में भगदड़ मच गई है। लोग एक-दूसरे पर गिरे पड़ रहे हैं। वे परस्पर कह रहे हैं, “अत्याचारी की तलवार से बच कर आओ, हम अपने स्वजाति भाइयों के पास, अपनी जन्म भूमि को लौट जाएं।”
-
-
-
|यिर्मयाह 46:17|मिस्र देश के राजा फरओ का नाम बदल दो, और कहो, “अवसर खोकर चिल्लाने- वाला।” ’
-
-
-
|यिर्मयाह 46:18| राजाधिराज, जिसका नाम स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु है, यह कहता है :‘मेरे जीवन की सौगन्ध! जैसे पर्वतों में ताबोर पर्वत है, जैसे समुद्र-तट पर कर्मेल पर्वत है वैसे ही आने वाला शत्रु सब शत्रुओं में महाशत्रु है।
-
-
-
|यिर्मयाह 46:19|ओ मिस्र निवासियो! स्वदेश से निष्कासित होने की तैयारी करो, अपना बोरिया-बिस्तर बांध लो। क्योंकि मेमफिस नगर उजाड़ हो जाएगा, वह निर्जन और खण्डहर बन जाएगा।
-
-
-
|यिर्मयाह 46:20|‘मिस्र एक सुन्दर बछिया है, किन्तु उत्तर देश का डांस उस पर टूट पड़ा है।
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
