-
|यिर्मयाह 42:11| ‘बेबीलोन के राजा से तुम डर रहे हो, किन्तु तुम उससे मत डरो। मुझ-प्रभु की यह वाणी है। सुनो, मैं तुम्हारे साथ हूं, इसलिए तुम उस से मत डरो। मैं उसके हाथ से तुम्हें छुड़ाऊंगा, तुम्हें बचाऊंगा।
-
-
-
|यिर्मयाह 42:12| मैं तुम पर दया करूंगा ताकि वह तुम पर दया करे, और तुम्हें अपने इस देश में रहने दे।
-
-
-
|यिर्मयाह 42:13| ‘किन्तु यदि तुम अपने प्रभु परमेश्वर की वाणी को अनसुना करोगे, और कहोगे, “हम इस देश में नहीं रहेंगे,
-
-
-
|यिर्मयाह 42:14| और हम मिस्र देश जाएंगे जहां हम युद्ध नहीं देखेंगे, और न ही युद्ध का स्वर, न नरसिंगे का स्वर हमारे कानों में पड़ेगा; जहां हमें रोटी के लिए तरसना नहीं पड़ेगा; बल्कि हम वहां निश्चिन्त निवास करेंगे,”
-
-
-
|यिर्मयाह 42:15| तो, ओ यहूदा प्रदेश के बचे हुए निवासियो, प्रभु का वचन सुनो। स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्वर यों कहता है: यदि तुम मिस्र देश में प्रवेश करने और वहां बसने के लिए उस दिशा में मुंह करोगे,
-
-
-
|यिर्मयाह 42:16| तो जिस तलवार से तुम डरते हो, वह मिस्र देश में भी तुम्हारे सिर पर मंडराएगी; जिस अकाल से तुम भयभीत हो, वह मिस्र देश में भी तुम्हारा पीछा करेगा, और वहां तुम मर जाओगे।
-
-
-
|यिर्मयाह 42:17| वे सब लोग, जो मिस्र देश को जाने के लिए उस दिशा में मुंह किए हुए हैं, वे तलवार, अकाल और महामारी से नष्ट हो जाएंगे। जो विपत्ति मैं उन पर ढाहूंगा, उससे उनका कोई वंशज भी नहीं बचेगा; वे सब के सब पूर्णत: नष्ट हो जाएंगे।
-
-
-
|यिर्मयाह 42:18| ‘स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्वर यों कहता है: यदि तुम मिस्र देश को जाओगे, तो जैसी मेरी क्रोधाग्नि यरूशलेम के प्रति भड़क उठी थी, जैसे मैंने अपने प्रकोप का प्याला उण्डेला था, वैसे ही मैं तुम्हारे प्रति अपनी क्रोधाग्नि प्रज्वलित करूंगा। तब अन्य जातियां तुमसे घृणा करेंगी। वे तुम्हें आतंक का कारण, शापित कौम, और निंदित मानेंगी। तुम इस देश के पुन: दर्शन नहीं कर सकोगे।
-
-
-
|यिर्मयाह 42:19| ओ यहूदा प्रदेश के बचे हुए लोगो! प्रभु तुमसे यों कहता है: “मिस्र देश को मत जाओ।” मैंने आज तुम्हें चेतावनी दी है; तुम भूल में मत पड़ो,
-
-
-
|यिर्मयाह 42:20| अन्यथा तुम्हें अपने प्राण से हाथ धोना पड़ेगा। तुमने मुझे अपने प्रभु परमेश्वर के पास यह कहकर भेजा था, “हमारे प्रभु परमेश्वर से हमारे लिए प्रार्थना कीजिए, और जो कुछ वह हम से कहेगा, हम करेंगे।”
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
