-
मूसा का उत्तराधिकारी यहोशुअ
-
|व्यवस्था विवरण 31:1| मूसा ने सब इस्राएलियों से ये बातें भी कहीं। [1]
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:2| मूसा ने उनसे कहा, ‘आज मैं एक सौ बीस वर्ष का हूँ। अब मैं आने-जाने में असमर्थ हूँ। प्रभु ने मुझसे कहा है, “मूसा, तू इस यर्दन नदी को पार नहीं कर सकेगा।” a
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:3| तुम्हारा प्रभु परमेश्वर स्वयं तुम्हारे आगे-आगे उस पार जाएगा। वह तुम्हारे सामने से उस देश में बसने वाली जातियों को नष्ट कर देगा, जिससे तुम उनके स्थान पर अधिकार कर सको। प्रभु के कथनानुसार यहोशुअ तुम्हारे आगे-आगे उस पार जाएगा।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:4| जैसा व्यवहार प्रभु ने एमोरी जाति के राजाओं, सीहोन और ओग के साथ और उनके देश के साथ किया था, जैसे उसने उनको नष्ट कर दिया था, वैसा ही व्यवहार वह यर्दन नदी के उस पार की जातियों के साथ करेगा। b
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:5| प्रभु उनको तुम्हारे हाथ में सौंप देगा। तब तुम उन समस्त आज्ञाओं के अनुसार, जिनका आदेश मैंने तुम्हें दिया है, उनके साथ व्यवहार करना।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:6| साहसी और शक्तिशाली बनो! मत डरो! उनसे आतंकित मत हो! क्योंकि तुम्हारे साथ-साथ चलनेवाला तुम्हारा प्रभु परमेश्वर है। वह तुम्हें निस्सहाय नहीं छोड़ेगा। वह तुम्हें त्याग नहीं देगा।’ c
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:7| तब मूसा ने यहोशुअ को बुलाया, और सब इस्राएलियों के सामने उससे कहा, ‘साहसी और शक्तिशाली बन! क्योंकि तू इन लोगों के साथ उस देश में जाएगा जिसकी शपथ प्रभु ने इनके पूर्वजों से खाई थी कि वह इनको प्रदान करेगा। तू ही इन लोगों का अधिकार उस देश पर कराएगा।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:8| तेरे आगे-आगे चलनेवाला प्रभु है। वह तेरे साथ होगा। वह तुझे निस्सहाय नहीं छोड़ेगा। वह तुझे त्याग नहीं देगा। मत डर! निराश नहीं हो!’
-
-
-
कब व्यवस्था का पाठ करना चाहिए
-
|व्यवस्था विवरण 31:9| मूसा ने इस व्यवस्था को लिख लिया और लेवीय पुरोहितों को, जो प्रभु की विधान-मंजूषा वहन करते थे, तथा इस्राएल के समस्त धर्मवृद्धों को दे दिया।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:10| मूसा ने उन्हें यह आदेश दिया, ‘प्रत्येक सातवें वर्ष के अन्त में, ऋण-मुिक्त-वर्ष के निर्धारित समय पर, मण्डप-पर्व के अवसर पर, d
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
