• |व्यवस्था विवरण 17:1| ‘तू अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए ऐसे बेल अथवा भेड़ की बलि मत करना, जिसमें किसी प्रकार का कलंक या बुराई है; क्‍योंकि यह तेरे प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में घृणित है।

  • |व्यवस्था विवरण 17:2| ‘यदि तेरे किसी नगर में, जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, तेरे मध्‍य ऐसी स्‍त्री या पुरुष पाया जाएगा, जिसने तेरे प्रभु परमेश्‍वर के विधान का उल्‍लंघन करके उसकी दृष्‍टि में बुरा कार्य किया है,

  • |व्यवस्था विवरण 17:3| उसने दूसरे देवताओं की पूजा की है, और उनकी अथवा सूर्य, चन्‍द्रमा या आकाश की सेना में से किसी की वन्‍दना की है, जिसकी आज्ञा मैंने नहीं दी है, a 

  • |व्यवस्था विवरण 17:4| यदि यह बात तुझे बताई जाएगी और तू उसको सुनेगा, तो सावधानी से पूछताछ करना। यदि यह बात सच और पक्‍की होगी कि इस्राएली समाज में ऐसा घृणित कार्य किया गया है

  • |व्यवस्था विवरण 17:5| तो तू उस स्‍त्री या पुरुष को जिसने ऐसा घृणित कार्य किया है पकड़कर अपने नगर-द्वार पर लाना। तब तू उस स्‍त्री या पुरुष को पत्‍थरों से मार डालना।

  • |व्यवस्था विवरण 17:6| ‘जिस व्यक्‍ति पर मृत्‍यु-दण्‍ड का आरोप है, उसे दो अथवा तीन व्यक्‍तियों की गवाही के आधार पर मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। एक गवाह की गवाही के आधार पर किसी को मृत्‍यु-दण्‍ड नहीं दिया जाएगा। b 

  • |व्यवस्था विवरण 17:7| उसको मार डालने के लिए गवाहों का हाथ ही पहले उठेगा, और उसके बाद दूसरे सब लोगों का हाथ। यों तू अपने मध्‍य से इस बुराई को अवश्‍य दूर करना। c 

  • |व्यवस्था विवरण 17:8| ‘यदि तेरे सम्‍मुख हत्‍या, कानूनी विवाद, प्रहार अथवा तेरे नगर का कोई भी मुकदमा प्रस्‍तुत हो और वह तुझे अत्‍यन्‍त कठिन जान पड़े, तो तू उस स्‍थान को जाना जो तेरा प्रभु परमेश्‍वर चुनेगा।

  • |व्यवस्था विवरण 17:9| तू लेवीय पुरोहितों और उस समय के शासक के पास जाना। वे जांच-पड़ताल करेंगे, और तेरे लिए न्‍याय-निर्णय करेंगे।

  • |व्यवस्था विवरण 17:10| तू उसी न्‍याय के अनुसार कार्य करना, जो वे उस स्‍थान से जिसको तेरा प्रभु चुनेगा, तेरे लिए निर्णय करेंगे। जो आदेश वे तुझे देंगे, उनको व्‍यवहार में लाने के लिए तत्‍पर रहना।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.