• विधान की नई पट्टियाँ

  • |व्यवस्था विवरण 10:1| ‘उस समय प्रभु ने मुझसे कहा था, “तू प्रथम पट्टियों के समान पत्‍थर की दो पट्टियां कटवा और पहाड़ पर चढकर मेरे पास आ। तू लकड़ी की एक मंजूषा बना। a 

  • |व्यवस्था विवरण 10:2| मैं उन पर वे ही शब्‍द लिखूंगा जो प्रथम पट्टियों पर लिखे थे और जिनको तूने टुकड़े-टुकड़े कर दिया है। तू उनको मंजूषा में रख देना।”

  • |व्यवस्था विवरण 10:3| अत: मैंने बबूल की लकड़ी की एक मंजूषा बनाई, और प्रथम पट्टियों के समान पत्‍थर की दो पट्टियाँ कटवायीं। मैं पहाड़ पर चढ़ा। दोनों पट्टियाँ मेरे हाथ में थीं।

  • |व्यवस्था विवरण 10:4| प्रभु ने प्रथम लेख के समान, दस आज्ञाएं [1] पट्टियों पर लिख दीं, जो उसने सभा के दिन पहाड़ पर अग्‍नि के मध्‍य से तुमसे कही थीं। उसके बाद प्रभु ने उनको मुझे दे दिया।

  • |व्यवस्था विवरण 10:5| मैं लौटा और पहाड़ से नीचे उतर गया। मैंने उन पट्टियों को उस मंजूषा में, जिसे मैंने बनाया था, रख दिया। वे तब से वहीं हैं, जैसी प्रभु ने मुझे आज्ञा दी थी।

  • |व्यवस्था विवरण 10:6| (इस्राएली लोगों ने याकन वंशियों के कुओं से मोसेराह की ओर प्रस्‍थान किया। वहाँ हारून की मृत्‍यु हुई, और वहीं उसे गाड़ा गया। उसका पुत्र एलआजर उसके स्‍थान पर पुरोहित का कार्य करने लगा। b 

  • |व्यवस्था विवरण 10:7| वहाँ से उन्‍होंने गूदगोदाह की ओर प्रस्‍थान किया, और गूदगोदाह से योट-बाताह की ओर गए, जो जल-सरिताओं की भूमि है।

  • |व्यवस्था विवरण 10:8| उस समय प्रभु ने लेवी कुल को पृथक किया कि वे प्रभु की विधान-मंजूषा को वहन करें। वे प्रभु के सम्‍मुख प्रस्‍तुत रहकर उसकी सेवा करें और उसके नाम से आशिष दें, जैसा वे आज भी करते हैं।

  • |व्यवस्था विवरण 10:9| इसलिए लेवी कुल के वंशजों को अपने भाई-बन्‍धुओं के साथ कोई निज भूमि-भाग अथवा पैतृक सम्‍पत्ति नहीं मिली है, वरन् प्रभु ही उनकी पैतृक-सम्‍पत्ति है, जैसा तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर ने उन्‍हें वचन दिया था।) c 
  • प्रभु की शर्त

  • |व्यवस्था विवरण 10:10| ‘मैं पहले के समान पहाड़ पर चालीस दिन और चालीस रात रहा। उस समय भी प्रभु ने मेरी बात सुनी, और तुम्‍हें नष्‍ट करने की इच्‍छा त्‍याग दी। d 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.