• धर्मसभा से बहिष्‍कृत लोग

  • |व्यवस्था विवरण 23:1| ‘जिस पुरुष के अण्‍ड-कोष कुचल गए हैं, अथवा जिनका लिंग काट दिया गया है, वह प्रभु की धर्मसभा में प्रवेश नहीं करेगा। a 

  • |व्यवस्था विवरण 23:2| ‘दोगला व्यक्‍ति प्रभु की धर्मसभा में प्रवेश नहीं करेगा : उसकी दसवीं पीढ़ी तक के वंशज भी प्रभु की धर्मसभा में प्रवेश नहीं करेंगे।

  • |व्यवस्था विवरण 23:3| ‘अम्‍मोनी अथवा मोआबी जाति के लोग प्रभु की धर्मसभा में प्रवेश नहीं करेंगे: उनकी दसवीं पीढ़ी तक के वंशज भी प्रभु की धर्मसभा में कदापि प्रवेश नहीं करेंगे; b 

  • |व्यवस्था विवरण 23:4| क्‍योंकि जब तू मिस्र देश से निकला था तब वे मार्ग में तेरे पास रोटी और पेय-जल लेकर नहीं आए थे। उन्‍होंने तुझे श्राप देने के लिए मेसोपोटामिया देश के पतोर नगर के बओर के पुत्र बिलआम को किराये पर बुलाया था। c 

  • |व्यवस्था विवरण 23:5| परन्‍तु तेरा प्रभु परमेश्‍वर बिलआम की बात सुनने को इच्‍छुक नहीं था। अत: उसने तेरे लिए श्राप को आशिष में बदल दिया, क्‍योंकि तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझसे प्रेम करता था।

  • |व्यवस्था विवरण 23:6| तू आजीवन इनके कल्‍याण और स्‍मृद्धि की इच्‍छा कभी मत करना।

  • |व्यवस्था विवरण 23:7| ‘तू एदोमी जाति के व्यक्‍ति से घृणा मत करना, क्‍योंकि वह तेरा भाई है। तू मिस्र निवासी से भी घृणा मत करना, क्‍योंकि तू उसके देश में प्रवासी था।

  • |व्यवस्था विवरण 23:8| इनके बच्‍चे, जो तीसरी पीढ़ी में उत्‍पन्न होंगे, वे प्रभु की धर्मसभा में प्रवेश कर सकेंगे।
  • युद्ध-शिविर में शुद्धता की आवश्‍यकता

  • |व्यवस्था विवरण 23:9| ‘जब तू अपने शत्रुओं से युद्ध करने जाएगा और पड़ाव डालेगा, तब सब प्रकार की बुराई से अपने को दूर रखना।

  • |व्यवस्था विवरण 23:10| यदि तेरे मध्‍य ऐसा व्यक्‍ति है जो रात में स्‍वाभाविक वीर्यपात के कारण अशुद्ध हो गया है तो वह पड़ाव के बाहर जाएगा। वह पड़ाव के भीतर नहीं आएगा।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.