-
|व्यवस्था विवरण 13:1| ‘यदि तेरे मध्य में किसी नबी अथवा स्वप्न-द्रष्टा का जन्म हो, वह तुझे चिह्न अथवा आश्चर्यपूर्ण कार्य दिखाए
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 13:2| और जिस चिह्न अथवा आश्चर्यपूर्ण कार्य के विषय में वह बोला था, वह सच प्रमाणित हो जाए, और तब वह कहे, “आओ, हम दूसरे देवताओं का अनुसरण करें” , जिनको तू नहीं जानता है, और “आओ, हम उनकी आराधना करें” , a
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 13:3| तो तू उस नबी अथवा स्वप्न-द्रष्टा की बातों को मत सुनना; क्योंकि तेरा प्रभु परमेश्वर यह जानने के लिए तेरी परीक्षा ले रहा है, कि क्या तू अपने सम्पूर्ण हृदय से, सम्पूर्ण प्राण से अपने प्रभु परमेश्वर को प्रेम करता है।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 13:4| तू केवल अपने प्रभु परमेश्वर का अनुसरण करना, उसकी भक्ति करना, उसकी आज्ञाओं का पालन करना, और उसकी वाणी को सुनना। तू उसकी आराधना करना, और उससे सम्बद्ध रहना।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 13:5| किन्तु उस नबी अथवा स्वप्न-द्रष्टा को मृत्यु-दण्ड देना; क्योंकि उसने तुझे उस प्रभु परमेश्वर से विमुख करने वाले वचन कहे थे, जिसने तुझे मिस्र देश से बाहर निकाला और तुझे दासत्व के घर से मुक्त किया है। उस नबी अथवा स्वप्न-द्रष्टा ने तुझे उस मार्ग से खींचा था, जिस पर चलने की आज्ञा तेरे प्रभु परमेश्वर ने तुझे दी है। तू अपने मध्य से इस बुराई को अवश्य दूर करना। b
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 13:6| ‘यदि तेरा सगा भाई, अथवा तेरा पुत्र, या पुत्री अथवा तेरी प्राण-प्रिय पत्नी या तेरा अंतरंग मित्र तुझे गुप्त रूप से फुसलाए और कहे, “आओ, हम चलें और दूसरे देवताओं की पूजा करें” , जिनको न तू जानता है और न तेरे पूर्वज ही जानते थे,
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 13:7| चाहे वे तेरे चहुंओर और निकट रहनेवाली जातियों के देवता हों, अथवा पृथ्वी के एक सीमन्त से दूसरे सीमन्त तक दूर रहने वाली जातियों के हों,
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 13:8| तो तू उसकी बात नहीं मानना, और न उसकी बात सुनना। उस पर दया-दृष्टि मत करना और न उसको जीवित छोड़ना। तू उसके अपराध को मत छिपाना,
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 13:9| वरन् तू निश्चय ही उसका वध करना। उसको मार डालने के लिए तेरा ही हाथ सर्वप्रथम उठे और तेरे पश्चात् दूसरे लोगों का हाथ।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 13:10| तू पत्थरों से मार-मारकर उसका वध करना, क्योंकि उसने तुझे तेरे उस प्रभु परमेश्वर से अलग करने का प्रयत्न किया था, जो तुझे मिस्र देश से, दासत्व के घर से, बाहर निकल लाया है।
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
