• |व्यवस्था विवरण 22:1| ‘यदि तू अपने भाई-बन्‍धु के बैल अथवा भेड़ को भटकता हुआ देखे तो अनदेखा मत करना। तू सहायता करने से मुंह मत मोड़ना, वरन् उसको अपने भाई-बन्‍धु के पास लौटाकर अवश्‍य ले जाना। a 

  • |व्यवस्था विवरण 22:2| यदि तेरा भाई-बन्‍धु तेरे घर के समीप नहीं रहता है, या तू उसे नहीं जानता है तो तू उस पशु को अपने घर ले आना। जब तक तेरा भाई-बन्‍धु उसको न खोज लेगा, तब तक वह तेरे पास रहेगा। तत्‍पश्‍चात् तू उसे पशु लौटा देना।

  • |व्यवस्था विवरण 22:3| ऐसा ही तू उसके गधे के साथ, उसके वस्‍त्र के साथ व्‍यवहार करना। वस्‍तुत: तू ऐसा ही अपने भाई-बन्‍धु की सब खोई हुई वस्‍तुओं के साथ करना, जो तुझे मिली हैं। तू सहायता करने से मुंह मत मोड़ना।

  • |व्यवस्था विवरण 22:4| तू अपने भाई-बन्‍धु के गधे अथवा बैल को मार्ग पर गिरा हुआ देख कर अनदेखा मत करना। तू सहायता करने से मुंह मत मोड़ना वरन् अपने भाई-बन्‍धु की सहायता करना कि वह अपने पशुओं को उठा सके।

  • |व्यवस्था विवरण 22:5| ‘पुरुष के वस्‍त्र को स्‍त्री नहीं पहनेगी और न स्‍त्री के वस्‍त्र को पुरुष पहनेगा, क्‍योंकि ऐसा कार्य करने वाले सब व्यक्‍ति प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में घृणित हैं।

  • |व्यवस्था विवरण 22:6| ‘यदि मार्ग में भूमि अथवा वृक्ष पर अचानक तुझे चिड़िया का घोंसला मिले, जिसमें चिड़िया के बच्‍चे अथवा अण्‍डे हों और चिड़िया बच्‍चों अथवा अण्‍डों पर बैठी हो तो तू बच्‍चों के साथ उनकी मां को मत पकड़ना।

  • |व्यवस्था विवरण 22:7| तू बच्‍चों को अपने लिए पकड़ सकता है, पर उनकी मां को अवश्‍य छोड़ देना, जिससे तेरा भला हो, और तू दीर्घ जीवन व्‍यतीत करे।

  • |व्यवस्था विवरण 22:8| ‘जब तू नया मकान बनाएगा तब उसकी छत के लिए मुंडेर भी बनाना। ऐसा न हो कि कोई व्यक्‍ति छत पर से नीचे गिर पड़े और उसकी हत्‍या का दोष तुझ पर [1] लगे।

  • |व्यवस्था विवरण 22:9| ‘तू अपने अंगूर के उद्यान में दो जाति के बीज न बोना। ऐसा न हो कि जो बीज तूने बोए थे, वे और अंगूर उद्यान की फसल, यह सब उपज पवित्र-स्‍थान के लिए जब्‍त कर ली जाए। b 

  • |व्यवस्था विवरण 22:10| ‘तू जूए में बैल और गधे को एक-साथ मत जोतना।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.