• |व्यवस्था विवरण 22:21| तो वे कन्‍या को उसके पिता के घर के द्वार पर लाएंगे, और उसके नगर के लोग पत्‍थरों से मार कर उसका वध करेंगे, क्‍योंकि उसने अपने पिता के घर में वेश्‍या के सदृश कार्य किया है और इस्राएली समाज में मूर्खतापूर्ण कार्य किया है। यों तू इस बुराई को अपने मध्‍य से दूर करना।
  • व्‍यभिचार

  • |व्यवस्था विवरण 22:22| ‘यदि कोई पुरुष दूसरे पुरुष की पत्‍नी के साथ सहवास करता हुआ पकड़ा जाएगा, तो दूसरे की पत्‍नी के साथ सहवास करने वाले तथा उस स्‍त्री दोनों को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। यों तू इस्राएल के मध्‍य से इस बुराई को दूर करना।

  • |व्यवस्था विवरण 22:23| ‘यदि कोई पुरुष किसी कुंवारी लड़की को नगर में पाकर उससे सहवास करता है, यदि उस लड़की की सगाई हो चुकी है

  • |व्यवस्था विवरण 22:24| तो तुम उन दोनों को निकालकर नगर के प्रवेश-द्वार पर लाना, और पत्‍थर मार कर उन दोनों का वध करना, क्‍योंकि लड़की ने नगर में होते हुए भी सहायता के लिए किसी को नहीं पुकारा, और पुरुष ने अपने भाई-बन्‍धु की होने वाली पत्‍नी का शीलभंग किया है। यों तू इस बुराई को अपने मध्‍य से दूर करना।

  • |व्यवस्था विवरण 22:25| ‘किन्‍तु यदि कोई पुरुष निर्जन मैदान में ऐसी लड़की से मिलता है, जिसकी सगाई हो चुकी है और वह उसको पकड़कर उसके साथ बलात्‍कार करता है, तो केवल उसी पुरुष को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा जिसने उसके साथ सहवास किया है।

  • |व्यवस्था विवरण 22:26| तू उस लड़की के साथ कुछ मत करना। उसने मृत्‍यु-दण्‍ड के योग्‍य कोई पाप नहीं किया है, क्‍योंकि जैसे कोई व्यक्‍ति आक्रमण कर अपने पड़ोसी की हत्‍या करता है वैसा ही बलात्‍कार का यह मामला है।

  • |व्यवस्था विवरण 22:27| वह निर्जन मैदान में उस लड़की से मिला, जिसकी सगाई हो चुकी थी। लड़की ने सहायता के लिए पुकारा, पर उसको बचाने वाला वहाँ कोई न था।

  • |व्यवस्था विवरण 22:28| ‘यदि कोई पुरुष ऐसी कुंवारी लड़की से मिलता है, जिसकी सगाई नहीं हुई है, और वह उसको पकड़कर उसके साथ सहवास करता है, और दोनों पकड़े जाते हैं,  d 

  • |व्यवस्था विवरण 22:29| तो लड़की से सहवास करने वाला पुरुष उसके पिता को चाँदी के पचास सिक्‍के देगा, और वह लड़की उस पुरुष की पत्‍नी होगी, क्‍योंकि उसने उसका शीलभंग किया है। वह आजीवन उसको त्‍याग नहीं सकेगा।

  • |व्यवस्था विवरण 22:30|  [2]‘कोई भी पुरुष अपनी सौतेली माँ से विवाह नहीं करेगा, और न अपने पिता की चादर, जो उसकी सौतेली मां ने ओढ़ी है, हटाएगा। [3] e 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.