• मृत्‍यु-शोक की निषिद्ध प्रथा

  • |व्यवस्था विवरण 14:1| ‘तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की संतान हो! इसलिए तुम मृत व्यक्‍ति के प्रति शोक प्रकट करने के लिए अपने शरीर पर घाव मत करना, और न भौहों के बाल मुंड़ाना। a 

  • |व्यवस्था विवरण 14:2| तुम [1] अपने प्रभु परमेश्‍वर की पवित्र प्रजा हो। प्रभु ने तुम्‍हें अपनी प्रजा, अपनी निज सम्‍पत्ति बनाने के लिए पृथ्‍वी की समस्‍त जातियों में से तुम्‍हें चुना है। b 
  • शुद्ध और अशुद्ध पशु

  • |व्यवस्था विवरण 14:3| ‘तुम कोई घृणित वस्‍तु मत खाना।

  • |व्यवस्था विवरण 14:4| जो पशु तुम खा सकते हो, वे ये हैं : बैल, भेड़, बकरा, c 

  • |व्यवस्था विवरण 14:5| लाल हरिण, चिकारा, मृग [2], जंगली बकरा, साकिन, कुरंग और पहाड़ी भेड़।

  • |व्यवस्था विवरण 14:6| पशुओं में से सब चिरे और फटे खुरवाले तथा पागुर करने वाले पशुओं को तुम खा सकते हो।

  • |व्यवस्था विवरण 14:7| फिर भी तुम पागुर करने वाले अथवा फटे खुरवाले पशुओं में से इन पशुओं को नहीं खाना : ऊंट, खरगोश, और चट्टानी बिज्‍जू। वे पागुर तो करते हैं, परन्‍तु उनके खुर चिरे हुए नहीं होते। अत: वे तुम्‍हारे लिए अशुद्ध हैं।

  • |व्यवस्था विवरण 14:8| सूअर चिरे खुरवाला पशु तो है, परन्‍तु वह पागुर नहीं करता। अत: वह तुम्‍हारे लिए अशुद्ध है। तुम इनके मांस को नहीं खाना। इनकी लोथ को स्‍पर्श भी मत करना।

  • |व्यवस्था विवरण 14:9| ‘तुम जल-जन्‍तुओं में से इन जन्‍तुओं को खा सकते हो : प्रत्‍येक पंखवाला और चोईं-वाला जल-जन्‍तु तुम खा सकते हो।

  • |व्यवस्था विवरण 14:10| परन्‍तु जिस जल-जन्‍तु के पंख अथवा चोईं नहीं हैं, तुम उसको मत खाना। वह तुम्‍हारे लिए अशुद्ध है।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.