• प्रभु की महानता

  • |व्यवस्था विवरण 11:1| ‘तुम आज इस बात को समझ लो कि तुम्‍हारे बच्‍चों ने नहीं, वरन् तुमने शिक्षा [1] प्राप्‍त की है।

  • |व्यवस्था विवरण 11:2| यह केवल तुम जानते हो, और केवल तुमने अपने प्रभु परमेश्‍वर की महानता, भुजबल, उद्धार के हेतु फैले हुए हाथ,

  • |व्यवस्था विवरण 11:3| चिह्‍न और उसके आश्‍चर्यपूर्ण कार्यों को देखा है। यह सब प्रभु ने मिस्र देश में, मिस्र देश के राजा तथा उसके देश के साथ किया था;

  • |व्यवस्था विवरण 11:4| ये आश्‍चर्यपूर्ण कार्य उसने मिस्र देश की सेना, उसके अश्वों और रथों के साथ किये थे। जब वे तुम्‍हारा पीछा कर रहे थे तब उसने उन्‍हें लाल सागर के जल में डुबो दिया था। प्रभु ने उनको ऐसा मिटा डाला कि आज तक उनका चिह्‍न दिखाई नहीं दिया। a 

  • |व्यवस्था विवरण 11:5| यह तुम्‍हारे बच्‍चे नहीं, बल्‍कि तुम जानते हो कि इस स्‍थान पर पहुंचने के पूर्व प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे साथ निर्जन प्रदेश में कैसा व्‍यवहार किया था।

  • |व्यवस्था विवरण 11:6| उसने रूबेन के वंशज एलीआब के पुत्र दातन और अबीरम के साथ क्‍या किया था। तुम्‍हें मालूम है कि इस्राएली समाज के मध्‍य धरती ने अपना मुंह खोला और वह दातन और अबीरम को, उनके परिवार को, उनके तम्‍बुओं को तथा उनके समस्‍त अनुचरों को निगल गई। b 

  • |व्यवस्था विवरण 11:7| तुमने स्‍वयं अपनी आंखों से प्रभु द्वारा किए गए इन सब महान कार्यों को देखा है।
  • प्रतिज्ञाएं और चेतावनियां

  • |व्यवस्था विवरण 11:8| ‘तुम उन समस्‍त आज्ञाओं का पालन करना, जिनका आदेश मैं आज तुम्‍हें दे रहा हूं, जिससे तुम शक्‍तिशाली बनो, और उस देश में प्रवेश कर उस पर अधिकार कर सको, जहाँ तुम अधिकार करने के लिए जा रहे हो।

  • |व्यवस्था विवरण 11:9| प्रभु की आज्ञाओं का पालन करने से उस देश में तुम्‍हारी आयु लम्‍बी होगी। प्रभु ने शपथ खाई थी कि वह दूध और शहद की नदियों वाला देश तुम्‍हारे पूर्वजों और उनके वंशजों को प्रदान करेगा।

  • |व्यवस्था विवरण 11:10| ‘जिस देश पर अधिकार करने के लिए तुम वहां प्रवेश कर रहे हो, वह मिस्र देश के समान नहीं है, जहां से तुम बाहर निकले हो। मिस्र देश वनस्‍पति के बगीचे के समान है, जहां तुम बीज बोते थे, और स्‍वयं अपने पैरों से रहट चलाकर उसको सींचते थे।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.