• एसाव और मोआब से इस्राएलियों के सम्‍बन्‍ध

  • |व्यवस्था विवरण 2:1| ‘तत्‍पश्‍चात् हम मुड़े थे। हमने अकाबा की खाड़ी के मार्ग से निर्जन प्रदेश की ओर प्रस्‍थान किया था, जैसा प्रभु मुझ से बोला था। हम अनेक दिन तक सेईर पर्वत के चारों ओर घूमते रहे। a 

  • |व्यवस्था विवरण 2:2| तब प्रभु ने मुझसे कहा,

  • |व्यवस्था विवरण 2:3| “तुम इस पहाड़ी प्रदेश के चारों ओर पर्याप्‍त समय तक घूम चुके। अब तुम उत्तर की ओर बढ़ो।

  • |व्यवस्था विवरण 2:4| तू लोगों को यह आदेश दे : अब तुम सेईर-निवासियों, अर्थात् अपने भाई-बन्‍धु एसाव वंशियों की सीमा से होकर जाओगे। वे तुमसे डर जाएंगे। किन्‍तु तुम अत्‍यन्‍त सावधान रहना।

  • |व्यवस्था विवरण 2:5| उन्‍हें युद्ध के लिए मत उकसाना; क्‍योंकि मैं तुम्‍हें उनकी भूमि का एक टुकड़ा भी नहीं दूंगा; नहीं, पैर का तलवा रखने तक के लिए भी भूमि नहीं दूंगा। मैंने एसाव को सेईर पर्वत पैतृक अधिकार के लिए प्रदान किया है। b 

  • |व्यवस्था विवरण 2:6| तुम रुपया देकर उनसे भोजन-सामग्री खरीदना और तब तुम खाना। इसी प्रकार तुम रुपया देकर उनसे पेय-जल खरीदना और तब तुम पीना।

  • |व्यवस्था विवरण 2:7| मैंने, तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे हाथों से किए गए सब कार्यों पर आशिष दी है। मैं इस विशाल निर्जन प्रदेश में यात्रा के समय तुम्‍हारी देख-भाल करता आया हूं। मैं तुम्‍हारा प्रभु-परमेश्‍वर, इन चालीस वर्षों की अवधि में तुम्‍हारे साथ रहा हूं, और तुम्‍हें किसी वस्‍तु का अभाव नहीं हुआ।”  c 

  • |व्यवस्था विवरण 2:8| अत: हम सेईर-निवासियों, अपने भाई-बन्‍धु एसाव वंशियों से दूर, अराबाह, ऐलोत और एस्‍योन-गेबर के मार्ग से दूर चले गए थे। ‘हम आगे बढ़े थे। हमने मोआब के निर्जन प्रदेश की ओर प्रस्‍थान किया था।

  • |व्यवस्था विवरण 2:9| तब प्रभु ने मुझसे कहा था, “मोआब को मत सताना, और न युद्ध के लिए उकसाना; क्‍योंकि मैं तुझे अधिकार करने के लिए उसकी भूमि का एक टुकड़ा भी नहीं दूंगा। मैंने लोट के वंशजों को आर नगर पैतृक-अधिकार के लिए प्रदान किया है।”

  • |व्यवस्था विवरण 2:10| (इनके पहले एमी जाति के लोग वहां रहते थे। वे बलवान और संख्‍या में बहुत थे। वे अनक वंशियों के सदृश कद में ऊंचे थे।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.