• प्रमुख आज्ञा

  • |व्यवस्था विवरण 6:1| ‘जो आज्ञाएं, संविधियाँ और न्‍याय-सिद्धान्‍त तुम्‍हें सिखाने के लिए तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने मुझे आज्ञा दी थी, वे ये ही हैं। तुम उस देश में इनके अनुसार कार्य करना, जिसको तुम अपने अधिकार में करने के लिए वहाँ जा रहे हो।

  • |व्यवस्था विवरण 6:2| यदि तुम और तुम्‍हारे पुत्र-पुत्रियाँ तथा पौत्र-पौत्रियाँ अपने प्रभु परमेश्‍वर की जीवन-भर भक्‍ति करेंगे, यदि तुम उसकी सब संविधियों और आज्ञाओं का पालन करोगे, जिनका आदेश आज मैं तुम्‍हें दे रहा हूँ, तो तुम्‍हारे पुत्र-पुत्रियों और पौत्र-पौत्रियों की आयु लम्‍बी होगी। a 

  • |व्यवस्था विवरण 6:3| अत: ओ इस्राएल, इन्‍हें सुन, और इनका पालन करने के लिए सदा तत्‍पर रह! इससे तेरा भला होगा और जैसा तेरे पूर्वजों का प्रभु परमेश्‍वर तुझसे बोला था, उसके अनुसार तू दूध और शहद की नदियोंवाले देश में असंख्‍य हो जाएगा। b 

  • |व्यवस्था विवरण 6:4| ‘ओ इस्राएल, सुन! हमारा प्रभु परमेश्‍वर, एक ही प्रभु है। [1] c 

  • |व्यवस्था विवरण 6:5| तू प्रभु, अपने परमेश्‍वर को अपने सम्‍पूर्ण हृदय, सम्‍पूर्ण प्राण और अपनी सम्‍पूर्ण शक्‍ति से प्रेम करना। d 

  • |व्यवस्था विवरण 6:6| ये वचन, जो आज मैं तुझे आदेश-रूप में सुना रहा हूँ, तेरे हृदय पर अंकित रहें। e 

  • |व्यवस्था विवरण 6:7| तू इन्‍हें अपने बच्‍चों के हृदय में बैठा देना। जब तू अपने घर में बैठता है, अथवा मार्ग पर चलता है, जब तू लेटता है अथवा उठता है, तब तू इन्‍हीं की चर्चा करना।

  • |व्यवस्था विवरण 6:8| तू इनको चिह्‍न स्‍वरूप अपने हाथ पर बांधना। ये तेरी दोनों आंखों के मध्‍य शिरोबंद [2] होंगे। f 

  • |व्यवस्था विवरण 6:9| तू इन्‍हें अपने घर की चौखट के बाजुओं और नगर के प्रवेश-द्वारों पर लिखना। g 
  • आज्ञा-उल्‍लंघन की चेतावनी

  • |व्यवस्था विवरण 6:10| ‘जब तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे उस देश में लाएगा, जिसकी शपथ उसने तेरे पूर्वजों, अब्राहम, इसहाक, और याकूब से खाई थी कि वह तुझे उसे प्रदान करेगा; इसके साथ-साथ जब वह तुझे ये प्रदान करेगा; बड़े और अच्‍छे नगर, जिनको तूने नहीं बनाया; h 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.