• लेवीय पुरोहितों का भाग

  • |व्यवस्था विवरण 18:1| ‘लेवीय पुरोहितों का, अर्थात् समस्‍त लेवी कुल का, शेष इस्राएली कुलों के साथ कोई भाग अथवा पैतृक भूमि-भाग नहीं होगा। वे प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि तथा उसका देय-भाग खाया करेंगे।

  • |व्यवस्था विवरण 18:2| उनका अपने भाई-बन्‍धुओं के मध्‍य कोई पैतृक भूमि-भाग नहीं होगा। प्रभु ही उनका पैतृक भूमि-भाग है, जैसे प्रभु ने उन्‍हें वचन दिया था। a 

  • |व्यवस्था विवरण 18:3| जो लोग बैल अथवा भेड़ की बलि चढ़ाते हैं, उनकी बलि में से पुरोहितों का न्‍यायोचित भाग यह है। वे लोग पुरोहित को बलि-पशु का कंधा, दोनों गाल और जांघ के जोड़ का मांस देंगे।

  • |व्यवस्था विवरण 18:4| तू अपनी उपज का प्रथम अन्न, अंगूर का प्रथम रस और तेल का प्रथम भाग और भेड़ का सबसे पहले काटा गया ऊन उसे देना;

  • |व्यवस्था विवरण 18:5| क्‍योंकि तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने, अपने सम्‍मुख प्रस्‍तुत रहने और अपने नाम से सेवा करने के लिए, सब कुलों में से उसको और उसके वंशजों को सदा के लिए चुना है।

  • |व्यवस्था विवरण 18:6| ‘यदि कोई लेवीय जन इस्राएल के किसी भी नगर से, जहां वह प्रवास करता है, उस स्‍थान में आता है (जब उसकी इच्‍छा हो, वह आ सकता है) जिसको प्रभु चुनेगा,

  • |व्यवस्था विवरण 18:7| तो वह अपने लेवीय भाइयों के समान, जो वहां प्रभु के सम्‍मुख उपस्‍थित रहकर सेवा-कार्य करते हैं, अपने प्रभु परमेश्‍वर के नाम से सेवा-कार्य कर सकता है।

  • |व्यवस्था विवरण 18:8| अपने पूर्वजों की पैतृक-सम्‍पत्ति बेचकर जो आमदनी उसकी होगी, उसके अतिरिक्‍त वह उनके साथ समान भोजन-अंश प्राप्‍त करेगा।
  • अन्‍य जातियों की प्रथाओं के विरुद्ध चेतावनी

  • |व्यवस्था विवरण 18:9| ‘जब तू उस देश में प्रवेश करेगा, जो तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, तब उन राष्‍ट्रों की घृणित प्रथाओं को मत सीखना।

  • |व्यवस्था विवरण 18:10| तेरे मध्‍य ऐसा व्यक्‍ति नहीं पाया जाएगा, जो अग्‍नि में अपने पुत्र या पुत्री को चढ़ाता है, जो शकुन विचारता है, भविष्‍य बताता है, शुभ-अशुभ मुहूर्त्त निकालता है, जो जादूगर है, b 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.