-
|व्यवस्था विवरण 31:11| सब इस्राएली अपने प्रभु परमेश्वर के सम्मुख उस स्थान पर उपस्थित होंगे, जिसको वह स्वयं चुनेगा। तब तुम समस्त इस्राएलियों के सम्मुख इस व्यवस्था को इस प्रकार पढ़ना कि सब उसको सुन सकें। e
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:12| तुम सब लोगों को, स्त्री-पुरुष, बच्चों, और अपने नगर में रहने वाले प्रवासियों को एकत्र करना जिससे वे व्यवस्था का पाठ सुन सकें, उसको सीख सकें और अपने प्रभु परमेश्वर की भक्ति करें तथा इस व्यवस्था के वचनों का पालन करने को तत्पर रहें।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:13| इस प्रकार जब तक तुम उस भूमि पर जीवित रहोगे, जिस पर अधिकार करने के लिए यर्दन नदी को पार कर वहाँ जा रहे हो, तब तक तुम्हारी भावी सन्तान जो व्यवस्था को अभी नहीं जानती है, वह भी व्यवस्था का पाठ सुन सकेगी, और अपने प्रभु परमेश्वर की भक्ति करना सीखेगी।’
-
-
-
मूसा को प्रभु का अन्तिम आदेश
-
|व्यवस्था विवरण 31:14| प्रभु ने मूसा से कहा, ‘देख, तेरी मृत्यु का दिन निकट है। तू यहोशुअ को बुला। उसके पश्चात् तुम दोनों मिलन-शिविर में आना। मैं यहोशुअ को तेरे स्थान पर नियुक्त करूंगा।’ अत: मूसा और यहोशुअ गए। उन्होंने मिलन-शिविर में प्रवेश किया।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:15| तब प्रभु मेघ-स्तम्भ में मिलन-शिविर में प्रकट हुआ। मेघ-स्तम्भ तम्बू के द्वार पर खड़ा हो गया।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:16| प्रभु ने मूसा से कहा, ‘देख, तू शीघ्र अपने मृत पूर्वजों में जाकर सो जाएगा। पर ये इस्राएली लोग उस देश के, जहाँ ये जा रहे हैं, अजनबी देवताओं का अनुगमन करने लगेंगे और मेरे साथ वेश्या के सदृश विश्वासघात करेंगे। वे मुझे त्याग देंगे। वे मेरे विधान को, जो मैंने उनके साथ स्थापित किया है, तोड़ देंगे।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:17| तब उस दिन मेरा क्रोध उनके विरुद्ध भड़क उठेगा। मैं उनको त्याग दूंगा, और उनसे विमुख हो जाऊंगा। उन पर विपत्तियों और कष्टों का पहाड़ टूट पड़ेगा, जिसके कारण वे उस दिन यह कहेंगे, “क्या यह सच नहीं है कि ये विपत्तियां हम पर इसलिए आ पड़ी हैं, कि हमारा परमेश्वर हमारे मध्य नहीं है?”
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:18| जो कुकर्म वे करेंगे, और दूसरे देवताओं की ओर उन्मुख होंगे, उनके कारण मैं उस दिन निश्चय ही उनसे विमुख होऊंगा।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:19| अत: अब तुम यह गीत लिखो, और समस्त इस्राएली समाज को सिखा दो, उनको कंठस्थ करा दो, जिससे यह गीत इस्राएली समाज के विरुद्ध मेरे पक्ष में साक्षी दे।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 31:20| जब मैं उन्हें दूध और शहद की नदियों वाले देश में पहुँचा दूंगा, जिसकी शपथ मैंने उनके पूर्वजों से खाई थी, और जब वे भरपेट खाकर तृप्त होंगे, उनकी देह पर चर्बी चढ़ जाएगी, तब वे दूसरे देवताओं की ओर उन्मुख हो जाएंगे और उनकी पूजा करेंगे। वे मेरा तिरस्कार करेंगे। वे मेरे विधान को भंग करेंगे।
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
