-
|व्यवस्था विवरण 5:11| ‘तू अपने प्रभु परमेश्वर का नाम व्यर्थ न लेना; क्योंकि जो व्यक्ति प्रभु का नाम व्यर्थ लेगा, उसे प्रभु निर्दोष घोषित नहीं करेगा। c
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 5:12| ‘विश्राम दिवस को मानना, और उसको पवित्र रखना; जैसी तेरे प्रभु परमेश्वर ने तुझे आज्ञा दी है। d
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 5:13| तू छ: दिन तक परिश्रम करना, अपने सब कार्य करना, e
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 5:14| किन्तु सातवां दिन तेरे प्रभु परमेश्वर का विश्राम दिवस है। इसलिए तू, तेरे पुत्र-पुत्री, सेवक-सेविका, तेरे बैल, तेरे गधे, तेरे पशु, तेरे नगरों में रहने वाले प्रवासी व्यक्ति उस दिन कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे तेरा सेवक और सेविका तेरे समान विश्राम कर सकें।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 5:15| तू स्मरण रखना कि मिस्र देश में तू भी सेवक था, और तेरा प्रभु परमेश्वर तुझे वहाँ से अपने भुजबल और उद्धार के हेतु फैले हुए हाथों से बाहर निकाल लाया था। इस कारण तेरे प्रभु परमेश्वर ने तुझे विश्राम दिवस का पालन करने की आज्ञा दी है।
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 5:16| ‘अपने माता-पिता का आदर कर, जैसी तेरे प्रभु परमेश्वर ने तुझे आज्ञा दी है, जिससे तेरी आयु दीर्घ हो सके, और उस भूमि पर तेरा भला हो जिसे तेरा प्रभु परमेश्वर तुझे प्रदान कर रहा है। f
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 5:17| ‘तू हत्या न करना। g
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 5:18| ‘तू व्यभिचार न करना। h
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 5:19| ‘तू चोरी न करना। i
-
-
-
|व्यवस्था विवरण 5:20| ‘तू अपने पड़ोसी के विरुद्ध मिथ्या साक्षी न देना। j
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
