• विश्राम दिवस का प्रश्‍न

  • |माथिउस 12:1|  a  येशु किसी विश्राम के दिन [1] गेहूँ के खेतों से हो कर जा रहे थे। उनके शिष्‍यों को भूख लगी और वे बालें तोड़-तोड़ कर खाने लगे। b 

  • |माथिउस 12:2| यह देख कर फरीसियों ने येशु से कहा, “देखिए, जो काम विश्राम के दिन करना मना है, आपके शिष्‍य वही कर रहे हैं।” c 

  • |माथिउस 12:3| येशु ने उनसे कहा, “क्‍या तुम लोगों ने यह नहीं पढ़ा कि जब दाऊद और उसके साथियों को भूख लगी, तो दाऊद ने क्‍या किया था? d 

  • |माथिउस 12:4| उसने परमेश्‍वर के भवन में प्रवेश किया और अपने साथियों के साथ भेंट की रोटियाँ खायीं, जिनका खाना उसके और उसके साथियों के लिए मना था। भेंट की रोटियाँ केवल पुरोहित खा सकते थे। e 

  • |माथिउस 12:5| “अथवा क्‍या तुम लोगों ने मूसा की व्‍यवस्‍था में यह नहीं पढ़ा कि पुरोहित विश्राम के दिन मन्‍दिर में विश्राम के नियम का उल्‍लंघन करने पर भी दोषी नहीं होते? f 

  • |माथिउस 12:6| “मैं तुम से कहता हूँ; यहाँ वह है, जो मन्‍दिर से भी महान है।

  • |माथिउस 12:7| ‘मैं बलिदान नहीं, बल्‍कि दया चाहता हूँ’ g  − यदि तुम लोगों ने इस कथन का अर्थ समझ लिया होता, तो निर्दोष को दोषी नहीं ठहराते;

  • |माथिउस 12:8| क्‍योंकि मानव-पुत्र विश्राम के दिन का स्‍वामी है।”
  • सूखे हाथ वाले मनुष्‍य को स्‍वास्‍थ्‍य-लाभ

  • |माथिउस 12:9| येशु वहाँ से आगे बढ़े h  और उनके सभागृह में आये।

  • |माथिउस 12:10| वहाँ एक मनुष्‍य था, जिसका हाथ सूख गया था। येशु पर दोष लगाने के लिए लोगों ने उनसे यह पूछा, “क्‍या विश्राम के दिन किसी रोगी को स्‍वस्‍थ करना व्‍यवस्‍था के अनुसार उचित है?” i 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.