-
|माथिउस 12:41| न्याय के दिन नीनवे महानगर के निवासी इस पीढ़ी के साथ खड़े होंगे और इसे दोषी ठहराएँगे, क्योंकि उन्होंने योना का संदेश सुनकर पश्चात्ताप किया था, और देखो, यहाँ वह है, जो योना से भी महान है। b
-
-
-
|माथिउस 12:42| न्याय के दिन दक्षिण की रानी इस पीढ़ी के साथ खड़ी होगी और इसे दोषी ठहराएगी; क्योंकि वह सुलेमान की बुद्धिमत्तापूर्ण बातें सुनने के लिए पृथ्वी के सीमान्तों से आयी थी, और देखो, यहाँ वह है, जो सुलेमान से भी महान है! c
-
-
-
अधूरे सुधार से विपत्ति
-
|माथिउस 12:43| “जब अशुद्ध आत्मा किसी मनुष्य से निकल जाती है, तो वह विश्राम की खोज में सूखे स्थानों में भटकती फिरती है; किन्तु उसे विश्राम नहीं मिलता।
-
-
-
|माथिउस 12:44| तब वह कहती है, ‘जहाँ से मैं आयी हूँ वहीं अपने उसी घर वापस जाऊंगी।’ लौटने पर वह उस घर को खाली, झाड़ा-बुहारा और सजा-सजाया हुआ पाती है।
-
-
-
|माथिउस 12:45| तब वह जाकर अपने से भी बुरी सात आत्माओं को अपने साथ ले आती है और वे उस घर में प्रवेश कर वहीं बस जाती हैं। इस तरह उस मनुष्य की यह पिछली दशा पहली से भी बुरी हो जाती है। ऐसा ही इस दुष्ट पीढ़ी के साथ होगा।” d
-
-
-
येशु के यथार्थ सम्बन्धी
-
|माथिउस 12:46| येशु लोगों को उपदेश दे रहे थे कि उनकी माता और भाई [2] आए। e वे घर के बाहर थे और उनसे मिलना चाहते थे। f
-
-
-
|माथिउस 12:47| किसी ने येशु से कहा, “देखिए, आपकी माता और आपके भाई बाहर हैं। वे आप से बात करना चाहते हैं।”
-
-
-
|माथिउस 12:48| येशु ने उससे कहा, “कौन है मेरी माता? कौन हैं मेरे भाई?” g
-
-
-
|माथिउस 12:49| और हाथ से अपने शिष्यों की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा, “देखो, ये हैं मेरी माता और मेरे भाई!
-
-
-
|माथिउस 12:50| क्योंकि जो मेरे स्वर्गिक पिता की इच्छा के अनुसार कार्य करता है, वही है मेरा भाई, मेरी बहन और मेरी माता।” h
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
