-
|माथिउस 12:21|इसके नाम पर सब जातियाँ आशा रखेंगी।”
-
-
-
येशु पर आरोप
-
|माथिउस 12:22| तब लोग एक अन्धें-गूँगे भूतग्रस्त मनुष्य को येशु के पास लाए। p येशु ने उसे स्वस्थ कर दिया और वह गूँगा बोलने और देखने लगा।
-
-
-
|माथिउस 12:23| सब लोग आश्चर्य में पड़ कर यह कहने लगे, “कहीं यही तो दाऊद के वंशज नहीं हैं?”
-
-
-
|माथिउस 12:24| यह सुन कर फरीसियों ने कहा, “यह भूतों के नायक बअलजबूल की सहायता से भूतों को निकालता है।” q
-
-
-
|माथिउस 12:25| येशु ने उनके विचार जान कर उन से कहा, “जिस राज्य में फूट पड़ जाए, तो वह उजड़ जाता है और जिस नगर या घर में फूट पड़ जाए, तो वह टिक नहीं सकता।
-
-
-
|माथिउस 12:26| यदि शैतान ही शैतान को निकालता है, तो उसके यहाँ फूट पड़ गयी है। तब उसका राज्य कैसे टिका रहेगा?
-
-
-
|माथिउस 12:27| यदि मैं बअलजबूल की सहायता से भूतों को निकालता हूँ, तो तुम्हारे पुत्र किसकी सहायता से उन्हें निकालते हैं? इसलिए वे ही तुम लोगों का न्याय करेंगे।
-
-
-
|माथिउस 12:28| परन्तु यदि मैं परमेश्वर के आत्मा की सहायता से भूतों को निकालता हूँ, तो निस्सन्देह परमेश्वर का राज्य तुम्हारे पास आ पहुँचा है। r
-
-
-
|माथिउस 12:29| “फिर, कौन मनुष्य किसी बलवान के घर में घुस कर उसकी सम्पत्ति लूट सकता है, जब तक वह उस बलवान को न बाँध ले? उसके बाद ही वह उसका घर लूट सकता है। s
-
-
-
|माथिउस 12:30| “जो मेरे साथ नहीं है, वह मेरे विरोध में है और जो मेरे साथ नहीं बटोरता, वह बिखेरता है। t
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
