• बारह प्रेरितों के नाम

  • |माथिउस 10:1| येशु ने अपने बारह शिष्‍यों को अपने पास बुला कर a  उन्‍हें अशुद्ध आत्‍माओं को निकालने तथा हर तरह की बीमारी और दुर्बलता दूर करने का अधिकार प्रदान किया।

  • |माथिउस 10:2| बारह प्रेरितों [1] के नाम इस प्रकार हैं b  − पहला, सिमोन जो पतरस कहलाता है, और उसका भाई अन्‍द्रेयास; जबदी का पुत्र याकूब और उसका भाई योहन;

  • |माथिउस 10:3| फिलिप और बरतोलोमी; थोमस और चुंगी-अधिकारी मत्ती; हलफई का पुत्र याकूब और तद्दै;

  • |माथिउस 10:4| शिमोन कनानी और यूदस [2] इस्‍करियोती, जिसने येशु को पकड़वाया।
  • प्रेरितों का प्रेषण

  • |माथिउस 10:5| येशु ने इन बारहों को यह आदेश दे कर भेजा, “अन्‍यजातियों के यहाँ मत जाओ और न सामरियों के नगरों में प्रवेश करो,

  • |माथिउस 10:6| बल्‍कि इस्राएल के घराने की खोयी हुई भेड़ों के पास जाओ। c 

  • |माथिउस 10:7| राह चलते यह संदेश सुनाओ : ‘स्‍वर्ग का राज्‍य निकट आ गया है।’ d 

  • |माथिउस 10:8| रोगियों को स्‍वस्‍थ करो, मुरदों को जिलाओ, कुष्‍ठरोगियों को शुद्ध करो, भूतों को निकालो। तुम्‍हें मुफ्‍त में मिला है, मुफ्‍त में दे दो। e 

  • |माथिउस 10:9| “अपनी थैली [3] में सोना, चाँदी या पैसा नहीं लो।

  • |माथिउस 10:10| रास्‍ते के लिए न झोली, न दो कुरते, न जूते, और न लाठी लो; क्‍योंकि मजदूर को उसका भोजन मिलना चाहिए। f 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.