• अग्‍नि-बलि की वेदी बनाना

  • |एक्सोदेस 38:1| उसने बबूल की लकड़ी की एक वेदी बनाई, जो दो मीटर पचीस सेंटीमीटर लम्‍बी और दो मीटर पचीस सेंटीमीटर चौड़ी थी। वह वर्गाकार थी। उसकी ऊंचाई एक मीटर पैंतीस सेंटीमीटर थी।

  • |एक्सोदेस 38:2| उसने वेदी के लिए उसके चारों कोनों पर चार सींग बनाए। वेदी और उसके सींग लकड़ी के एक ही टुकड़े से बने थे। उसने उसे पीतल से मढ़ा।

  • |एक्सोदेस 38:3| उसने वेदी के सब पात्र भी बनाए : राख उठाने के पात्र, फावड़ियाँ, कटोरे, कांटे और अंगीठियाँ। उसने सब पात्र पीतल से बनाए।

  • |एक्सोदेस 38:4| उसने वेदी के लिए कंगनी के नीचे, पीतल की जाली की एक ऐसी झंझरी बनाई जो वेदी के मध्‍य तक ऊंची थी।

  • |एक्सोदेस 38:5| उसने पीतल की झंझरी के चारों कोनों पर, डण्‍डों के जकड़पट्टे के लिए, चार कड़े ढाले।

  • |एक्सोदेस 38:6| उसने बबूल की लकड़ी के डण्‍डे बनाए, और उन्‍हें पीतल से मढ़ा।

  • |एक्सोदेस 38:7| उसने वेदी के बाजुओं में डण्‍डों को कड़ों में इस प्रकार डाला कि उनके सहारे वेदी उठाई जाए। उसने तख्‍ते जोड़कर वेदी को खोखला बनाया।
  • कण्‍डाल बनाना

  • |एक्सोदेस 38:8| उसने मिलन-शिविर के द्वार पर सेवा करनेवाली स्‍त्रियों के दर्पणों से पीतल का एक कण्‍डाल तथा उसकी आधार-पीठिका बनाई। a 
  • निवास-स्‍थान का आंगन बनाना

  • |एक्सोदेस 38:9| उसने आंगन बनाया। आंगन के दक्षिणी भाग के परदे पतले बुने हुए वस्‍त्र के थे। वे पैंतालीस मीतर लम्‍बे थे। b 

  • |एक्सोदेस 38:10| उनके लिए बीस खम्‍भे और पीतल की बीस आधार-पीठिकाएँ थीं। किन्‍तु खम्‍भों के छल्‍ले तथा उनको जोड़नेवाली पट्टियाँ चांदी की थीं।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.