-
पुरोहित की पोशाक तैयार करना
-
|एक्सोदेस 39:1| उन्होंने पवित्र-स्थान में सेवा करते समय पहनने के लिए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के कपड़े से सज्जापूर्ण पोशाकें तैयार कीं। उन्होंने हारून के लिए पवित्र पोशाक तैयार की; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।
-
-
-
|एक्सोदेस 39:2| उन्होंने उरावरण को सोने से, पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्त्र से बनाया। a
-
-
-
|एक्सोदेस 39:3| उन्होंने सोने को पीटकर पतली पत्तियाँ बनाईं और उनमें से तार काटे। तत्पश्चात् उन तारों के द्वारा पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्त्रों पर निपुणता से बेल-बूटे काढ़े।
-
-
-
|एक्सोदेस 39:4| उन्होंने उरावरण के लिए उसके दोनों सिरों पर जुड़े हुए दो कन्धे बनाए।
-
-
-
|एक्सोदेस 39:5| उसे बांधनेवाले पट्टे की, जो उस पर निपुणता से बुना हुआ था, कारीगरी और सामग्री एक ही थी। वह भी स्वर्ण-तार तथा पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्त्र का था; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।
-
-
-
|एक्सोदेस 39:6| तत्पश्चात् सुलेमानी मणियाँ काटी गईं; और उन्हें सोने के खांचों में जड़ा गया। उन पर इस्राएल के पुत्रों के नाम मुद्रा के सदृश खोदे गए।
-
-
-
|एक्सोदेस 39:7| उन्होंने उरावरण के कन्धों पर उनको जड़ दिया। ये इस्राएल के पुत्रों की स्मृति-मणि थीं; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।
-
-
-
|एक्सोदेस 39:8| उन्होंने कलात्मक ढंग से काढ़ा हुआ एक उरपट, उरावरण के सदृश स्वर्णतार से तथा पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्त्र से बनाया। b
-
-
-
|एक्सोदेस 39:9| वह वर्गाकार था। उरपट दोहरा बनाया गया था। जब वह दोहरा किया गया तब साढ़े बाईस सेंटीमीटर लम्बा और साढ़े बाईस सेंटीमीटर चौड़ा था।
-
-
-
|एक्सोदेस 39:10| उन्होंने उस पर मणि की चार पंिक्तयाँ जड़ीं। पहली माणिक्य, पद्मराग और लालड़ी की पंिक्त थी।
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
