• शिल्‍पकार

  • |एक्सोदेस 31:1| तब प्रभु मूसा से बोला, a 

  • |एक्सोदेस 31:2| ‘देख, मैं यहूदा-कुल के बसलएल को, जो ऊरी का पुत्र और हूर का पौत्र है, विशेष रूप से मनोनीत [1] करता हूँ।

  • |एक्सोदेस 31:3| मैंने उसे अपने आत्‍मा [2] से बुद्धि, प्रवीणता, ज्ञान और शिल्‍प-कौशल से परिपूर्ण किया है

  • |एक्सोदेस 31:4| कि वह ऐसे कलात्‍मक नमूने निकाले जिन्‍हें वह सोने, चांदी और पीतल के पात्रों पर बना सके,

  • |एक्सोदेस 31:5| जड़ने के लिए मणि काट सके, लकड़ी पर खुदाई कर सके तथा शिल्‍प के अन्‍य कार्य भी कर सके।

  • |एक्सोदेस 31:6| देख, मैंने उसके साथ दान कुल के अहीसामख के पुत्र ओहोलीआब को नियुक्‍त किया है। मैंने अन्‍य बुद्धिमान व्यक्‍तियों के हृदय भी बुद्धि से भर दिए हैं कि वे उन सब वस्‍तुओं को बनाएँ जिनकी आज्ञा मैंने तुझे दी है :

  • |एक्सोदेस 31:7| मिलन-शिविर, साक्षी-मंजूषा, उस पर लगा दया-आसन, तम्‍बू की सब वस्‍तुएँ,

  • |एक्सोदेस 31:8| मेज और उसके पात्र, शुद्ध सोने से बना दीपाधार तथा उसके सब पात्र, धूप-वेदी,

  • |एक्सोदेस 31:9| अग्‍नि-बलि की वेदी तथा उसके सब पात्र, कण्‍डाल और उसकी आधार-पीठिका,

  • |एक्सोदेस 31:10| सज्‍जापूर्ण पोशाकें−पुरोहित हारून की पोशाक, उसके पुत्रों की पोशाकें जिन्‍हें वे पुरोहित के कार्य करते समय पहनेंगे−


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.